वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most ODI Run: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले हम इस फॉर्मेट के टॉप-5 बल्लेबाज की बात करें तो यहां द ग्रेट सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। विराट कोहली की नजर उन्हें पीछे करने पर है, लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं रहने वाला। टॉप 5 में भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों का जलवा है। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?

टॉप-5 में कौन-कौन
01 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

टॉप-5 में कौन-कौन

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। टॉप-5 में 4 खिलाड़ी एशिया से हैं। टॉप-2 पर भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि दो खिलाड़ी श्रीलंका से और एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम से है। चलिए एक-एक कर इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

टॉप पर सचिन तेंदुलकर
02 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

टॉप पर सचिन तेंदुलकर

सर्वाधिक वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन के नाम 463 मैच की 452 पारी में 18,426 रन हैं। इस दौरान सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 200 रन है।

नंबर दो पर विराट
03 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

नंबर दो पर विराट

इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर दो पर हैं। विराट के नाम 308 मैच की 296 पारी में 14,557 रन हैं। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 53 शतक और 76 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 183 रन है।

सचिन-विराट में कितना अंतर
04 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

सचिन-विराट में कितना अंतर

वनडे में सर्वाधिक रन के मामले में सचिन और विराट कोहली के बीच 3869 रन का अंतर है। विराट के पास 2027 वर्ल्ड कप तक का वक्त है। उनकी कोशिश रहेगी की वह इस आंकड़े को हासिल करे। हालांकि, इसके लिए फॉर्म को बरकरार रखना होगा।

नंबर 3 पर कुमार संगकारा
05 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

नंबर 3 पर कुमार संगकारा

इस लिस्ट में नंबर 3 पर कुमार संगकारा हैं। उनके नाम 404 मैच की 380 पारी में 14,234 रन हैं। इस दौरान 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रन है।

नंबर 4 पर रिकी पोंटिंग
06 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

नंबर 4 पर रिकी पोंटिंग

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रिकी पोंटिग हैं। पोंटिंग के नाम 375 मैच की 365 पारी में 13,704 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 164 रन है।

नंबर 5 पर जयसूर्या
07 / 07
Image Credit : ICC/BCCI

नंबर 5 पर जयसूर्या

इस लिस्ट में नंबर 5 पर सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या के नाम 445 मैच की 433 पारी में 13,430 रन हैं। इस दौरान उनके नाम 28 शतक और 68 अर्धशतक है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 189 रन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited