मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे का शिकार करके टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने ये उपलब्धि करियर का 174वां मैच खेलते हुए 173वीं पारी में हासिल की। इस मुकाम पर पहुंचने वाले सिराज दुनिया के 129वें गेंदबाज हैं।(फोटो क्रेडिट AI Generated Image)
सिराज ने अपने टी20 करियर में सबसे ज्यादा 83 विकेट आरसीबी के लिए लिए हैं। उसके अलावा उन्होंने 60 विकेट हैदराबाद के लिए, गुजरात टाइटन्स के लिए 30, टीम इंडिया के लिए 17 और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 विकेट लिए हैं।(फोटो क्रेडिट AP)
सिराज ने अबतक खेले 174 मैच की 173 पारी में 200 विकेट 25.8 के औसत और 8.24 की इकोनॉमी के साथ लिए हैं। 6 बार उन्होंने पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मोहम्मद सिराज ने आईपीएल करियर में खेले 121 मैच की 121 पारी में गेंदबाजी करते हुए 123 विकेट अपने नाम 30.47 के औसत और 8.67 की इकोनॉमी से किए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 में खेले 13 मैच की 13 पारी में 27.64 के औसत 8.23 की इकोनॉमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। 23 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मौजूदा सीजन में रहा है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2025 के हुए मेगा ऑक्शन में गुजरात की टीम 12.25 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। दो सीजन से वो टीम के साथ हैं। पिछले सीजन उन्होंने 16 विकेट लिए थे और मौजूदा सीजन में 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
Jun 14, 2026