454 रनों की बारिश में 'खलनायक' बने शमी, सबसे ज्यादा रन लुटाए

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पंजाब ने सीजन में 5वीं जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स सीजन की इकलौती टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं हारा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन बनाया।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Apr 20 2026, 00:09 IST
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबलाImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला

आईपीएल 2026 में 28वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

प्रियांश आर्या ने बनाए सबसे ज्यादा रनImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

प्रियांश आर्या ने बनाए सबसे ज्यादा रन

पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 37 गेंद में 4 चौके और 9 छक्कों के दम पर 93 रन की तूफानी पारी खेली। प्रियांश ने ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनली के साथ दूसरे विकेट के लिए केवल 80 गेंज में 182 रन की साझेदारी की। यह पंजाब किंग्स की इस सीजन में सबसे बड़ी साझेदारी थी।

जवाब में लखनऊ ने भी बनाए 200 रनImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

जवाब में लखनऊ ने भी बनाए 200 रन

पंजाब किंग्स के 254 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 43 रन बनाए।

54 रनों से मुकाबला जीत गई पंजाब किंग्सImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

54 रनों से मुकाबला जीत गई पंजाब किंग्स

हालांकि, लखनऊ के बल्लेबाजों की लाख कोशिश के बाद भी वह 255 रनों के टारगेट के नजदीक भी नहीं पहुंच पाए। इस तरह पंजाब किंग्स की टीम 54 रनों से मुकाबला हार गई।

मैच में बने कुल 454 रनImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

मैच में बने कुल 454 रन

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 454 रन बनाए। जिसमें पंजाब किंग्स के 254 रन और लखनऊ सुपर जायंट्स के 200 रन शामिल थे। इस दौरान कई गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।

मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में दिए 56 रनImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में दिए 56 रन

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर पिटाई की। उन्होंने इस दौरान अपने कोटे के 4 ओवर में 56 रन दे डाले। हालांकि, उनको एक विकेट भी मिला।

शमी रहे सबसे महंगेImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

शमी रहे सबसे महंगे

दोनों टीम के गेंदबाजों की बात करें तो लखनऊ के गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे महंगे रहे। उन्होंने जहां 4 ओवर में 56 रन दिए। वहीं पंजाब के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट 4 ओवर में 54 रन देकर दूसरे नंबर पर रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!