पहले कभी नहीं हुई मिचेल स्टार्क की ऐसी धुनाई, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

Mitchell Starc Expensive Over: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल के 55वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की ऐसी धुनाई हुई कि वो कभी भी इसे भूल नहीं पाएंगे। पावरप्ले के दौरान प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह और फिर आखिर में डेथ ओवर में सूर्यांश शेडगे ने स्टार्क को खूब परेशान किया। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 11 2026, 22:33 IST
प्राइम गेंदबाज की धुनाईImage Credit : IPL01 / 08

प्राइम गेंदबाज की धुनाई

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने प्राइम गेंदबाज से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद थी, लेकिन प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी कुछ और ही सोच कर आई थी। दोनों ने पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की हालत खराब कर दी।

प्रियांश आर्य ने बटोरे 22 रन Image Credit : IPL02 / 08

प्रियांश आर्य ने बटोरे 22 रन

मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य ने 22 रन बटोरे। इससे ज्यादा रन पंजाब किंग्स मे आज तक पहले ओवर ें नहीं बनाया था। इस ओवर में प्रियांश ने दो छक्के और एक चौका जड़ा।

दो गेंद में दो विकेटImage Credit : IPL03 / 08

दो गेंद में दो विकेट

मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में दो गेंद पर दो विकेट लेकर पंजाब किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया। मिचेल स्टार्क ने पहले मार्कस स्टोइनिस और फिर अगली गेंद पर शशांक सिंह को आउट कर पंजाब को बड़ा झटका दिया।

स्टार्क ने झटके दो विकेटImage Credit : IPL04 / 08

स्टार्क ने झटके दो विकेट

मिचेल स्टार्क के हिस्से दो विकेट आए। हालांकि, इस ओवर में मिचेल स्टार्क ने 14.20 की इकोनॉमी से रन लुटाए। मिचेल के स्पेल में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 5 छक्के और 3 चौके जड़े।

आईपीएल का महंगा ओवर Image Credit : IPL05 / 08

आईपीएल का महंगा ओवर

मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर के इस स्पेल में 57 रन खर्च किए। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। यह स्टार्क के आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल है।

टी20 में दूसरा महंगा स्पेल Image Credit : IPL06 / 08

टी20 में दूसरा महंगा स्पेल

टी20 क्रिकेट की बात करें तो यह स्टार्क का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 60 रन खर्चे थे। उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में यह स्पेल डाला था।

पंजाब ने बनाए 210 रनImage Credit : IPL07 / 08

पंजाब ने बनाए 210 रन

मिचेल स्टार्क के अलावा दिल्ली के तीन गेंदबाज ने 10 प्लस की इकोनॉमी से रन लुटाए। इसी का नतीजा रहा कि पंजाब किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।

दिल्ली की खराब गेंदबाजी Image Credit : IPL08 / 08

दिल्ली की खराब गेंदबाजी

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट चटकाए। 3 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। मिचेल स्टार्क ने तो 14 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!