IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड, मिचेल मार्श ने रचा इतिहास

IPL Me Sabse Jyada Chhakke Marne Ka Record: IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हुई। लखनऊ के मिचेल मार्श ने इस मैच में 38 गेंदों में 90 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 15 2026, 23:21 IST
टॉस हारकर चेन्नई ने की पहले बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

टॉस हारकर चेन्नई ने की पहले बल्लेबाजी

IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे अधिक 71 रन बनाए।

लखनऊ को मिला 188 रनों का टारगेटImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

लखनऊ को मिला 188 रनों का टारगेट

चेन्नई ने 187 रन बनाकर लखनऊ को 188 रनों का टारगेट दिया। इसके बाद एलएसजी की तरफ से मिचेल मार्श और जॉश इंग्लिश ओपनिंग करने आए। दोनों ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारीImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

लखनऊ के लिए जॉश इंग्लिश और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर इंग्लिश 36 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। बदकिस्मती से टीम के इसी स्कोर पर मिचेल मार्श भी रनआउट हो गए।

मिचेल मार्श ने बनाया धुआंधार शतकImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

मिचेल मार्श ने बनाया धुआंधार शतक

हालांकि, रनआउट होने से पहले मिचेल मार्श ने 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकटों से हरा दिया।

मार्श ने बनाया छक्कों का रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

मार्श ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान मिचेल मार्श ने अंशुल कंबोज के एक ओवर में चार छक्के भी जड़े। इसके साथ ही वह इस लखनऊ के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

मार्श ने जड़े 31 छक्केImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

मार्श ने जड़े 31 छक्के

मिचेल मार्श इस सीजन लखनऊ के लिए सबसे अधिक 31 छक्के जड़ चुके हैं। जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा हैं। वहीं अगर किसी भी सीजन का रिकॉर्ड देखें तो यह निकोलस पूरन के नाम है। पूरन ने पिछले सीजन लखनऊ के लिए 40 छक्के जड़े थे।

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

मिचेल मार्श ने जॉश इंग्लिश के साथ मिलकर इस मैच में पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने केकेआर के खिलाफ साल 2022 में 210 रनों की नाबाद साझेदारी की है।

पॉवरप्ले में ही जड़ दी हाफ सेंचुरीImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

पॉवरप्ले में ही जड़ दी हाफ सेंचुरी

मिचेल मार्श ने इस मैच में पॉवरप्ले के अंदर ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। पॉवरप्ले खत्म होने के बाद उनका स्कोर 22 गेंदों में 56 रन था। लखनऊ के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड जॉश इंग्लिश के नाम है, जिन्होंने इसी सीजन सीएसके के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!