वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर

Fastest Fifty in ODIs: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के युवा ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। फोर्ड ने आठवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 58 रन की आतिशी पारी खेली। 305.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए फोर्ड ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी पारी के 58 में से 56 रन फोर्ड ने चौकों छक्कों की मदद से बनाए। फोर्ड के रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद आइए जानते हैं किन बल्लेबाजों में जड़े हैं वनडे इतिहास के पांच सबसे तेज अर्धशतक?

एबी डिविलियर्स-16 गेंद
01 / 06

​एबी डिविलियर्स-16 गेंद

दुनियाभर में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 44 गेंद में 149 रन की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक और 32 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। डिविलियर्स ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 16 छक्के जड़े और 338.63 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

मैथ्यू फोर्ड-16 गेंद
02 / 06

​मैथ्यू फोर्ड-16 गेंद

वेस्टइंडीज के युवा ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड ने आठवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 1 चौके और 8 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वो साझा रूप से वनडे में सबसे तेज गति से वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के जड़े और 19 गेंद में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 58 में से 56 रन फोर्ड ने चौकों छक्कों की मदद से बनाए।

सनथ जयसूर्या-17 गेंद
03 / 06

​सनथ जयसूर्या-17 गेंद

श्रीलंका के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक दर्ज है। जयसूर्या ने साल 1996 में सिंगापुर में पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। उनका ये रिकॉर्ड 16 साल कायम रहा जिसे डिविलियर्स ने 2015 में तोड़ा। जयसूर्या ने इस मैच में 28 गेंद में 76 रन बनाए थे। इसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

कुसल परेरा-17 गेंद
04 / 06

​कुसल परेरा-17 गेंद

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा भी वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। परेरा ने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए मुकाबाले में 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा था। परेरा ने 25 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी।

मार्टिन गुप्टिल-17 गेंद
05 / 06

मार्टिन गुप्टिल-17 गेंद

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भी वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। गप्टिल ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 17 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से पूरा किया था। मैच में उन्होंने 30 गेंद में गप्टिल ने नाबाद 93 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

लियाम लिविंगस्टोन-17 गेंद
06 / 06

लियाम लिविंगस्टोन-17 गेंद

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टोन ने साल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ एम्सटेलवीन में खेले गए मुकाबले में 17 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा था और अपना नाम वनडे इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में साझा रूप से दर्ज करा लिया। लिविंगस्टोन ने पांच चौके और पांच छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया था। वो 22 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited