आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, कुछ रन से बच गया गेल का रिकॉर्ड

Lorcan Tucker Record: टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मैच में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आयरलैंड ने न केवल इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया बल्कि कप्तान लॉर्कन टकर ने ऐसी पारी खेली जिसके सामने बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशायी हो गए। टकर वर्ल्ड कप में आयरलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज तो बने ही, उन्होंने रोहित शर्मा सहित कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए जानते हैं टकर ने किन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 14 2026, 13:40 IST
लॉर्कन टकर ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्डImage Credit : AP/ICC01 / 07

लॉर्कन टकर ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप दिन ब दिन रोमांच होते जा रहा है। रोज एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासतौर से छोटी टीम ने इस बार शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शनिवार को ओमान के खिलाफ मैच में भी आयरलैंड की ओर से कप्तान लॉर्कन टकर ने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया। चलिए जानते हैं रोहित का कौन सा रिकॉर्ड टूटा।

​​टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर​Image Credit : AP/ICC02 / 07

​​टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर​

ओमान के खिलाफ मैच में आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल तो है ही साथ में आयरलैंड का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है। आयरलैंड की ओर से कप्तान टकर और गैरेथ डेलेनी ने अर्धशतकीय पारी खेली।

​​कप्तान टकर की कप्तानी पारी​Image Credit : AP/ICC03 / 07

​​कप्तान टकर की कप्तानी पारी​

आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने 51 गेंद में 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर 184.31 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए नाबाद 94 रन की पारी खेली। यह आयरलैंड के किसी खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है।

डेलेनी के साथ शतकीय साझेदारीImage Credit : AP/ICC04 / 07

डेलेनी के साथ शतकीय साझेदारी

लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलेनी ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने केवल 56 गेंद में 101 रन की साझेदारी की। गैरेथ ने 30 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर 56 रन की तूफानी पारी खेली। नतीजा आयरलैंड ने आखिरी 5 ओवर में 93 रन बनाए और वर्ल्ड कप का अपना सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया।

तोड़ा रोहित का रिकॉर्डImage Credit : AP/ICC05 / 07

तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

लॉर्कन टकर ने 94 रन की नाबाद पारी खेलकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है। रोहित ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।

बाल-बाल बचे क्रिस गेलImage Credit : AP/ICC06 / 07

बाल-बाल बचे क्रिस गेल

टकर 4 रन से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का श्रेय गेल के नाम है। उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ मैच में 98 रन की पारी खेली थी।

आयरलैंड की ओर से सबसे बड़ीImage Credit : AP/ICC07 / 07

आयरलैंड की ओर से सबसे बड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अब लॉर्कन टकर टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कर्टिस कैंफर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कर्टिस ने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!