विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के टॉप-5 सफल बैटर
Most Run In WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL की ट्रॉफी जीत ली। आरसीबी के सामने 204 रन का लक्ष्य था जिसे उसने मंधाना और जॉर्जिया वॉल की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बड़ा चेज है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस बार टॉप-5 बैटर की बात करें तो टॉप दो पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का जलवा है।
WPL 2026 की पांच सबसे सफल बैटर
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की बात करें तो इस सीजन रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जलवा रहा। टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें दो-दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स से थे जबकि एक खिलाड़ी आरसीबी का रहा। हम एक-एक कर इन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे।
टॉप पर हरमनप्रीत कौर
सबसे सफल बैटर की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। हरमनप्रीत कौर के नाम 8 मैच की 8 पारी में 342 रन है। इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 13 छक्के लगाए।
नंबर दो पर नैट सीवर ब्रंट
इस लिस्ट में नंबर दो पर भी मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हैं। विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में पहली शतकवीर नैट सीवर ब्रंट ने 7 मैच में 321 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 48 चौके और 4 छक्के लगाए।
नंबर 3 पर स्मृति मंधाना
इस लिस्ट में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर रहीं। मंधाना ने 8 मैच में 290 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 45 चौके और 6 छक्के लगाए।
नंबर 4 पर लिजेल ली
इस लिस्ट में नंबर 4 पर दिल्ली की विकेटकीपर बैटर लिजेल ली रहीं। लिजेल ने 9 मैच में 283 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 43 चौके और 8 छक्के लगाए।
नंबर पर वुल्फार्ट
नंबर 5 पर दिल्ली कैपिटल्स की बैटर लोरा वुल्फार्ट रहीं। वुल्फार्ट ने 9 मैच में 273 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 6 छक्के लगाए।
आरसीबी की दूसरी ट्रॉफी
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी WPL ट्रॉफी जीती। दोनों ही बार उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। साल 2024 में भी आरसीबी ने दिल्ली को हराकर पहली ट्रॉफी उठाई थी।
Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने दिखाए तेवर, गरज-चमक संग बारिश करेगी तरबतर; 24 घंटे IMD का अलर्ट
24 घंटे बादल बरसेंगे घनघोर,ओलावृष्टि, बिजली संग आंधी-पानी पकड़ेगा जोर; मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
कुसल भुर्तेल ने तोड़ा 9 गेंद में 50 रन बनाने वाले दीपेंद्र सिंह ऐरी का रिकॉर्ड
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं बाबर का रिकॉर्ड, बस इतने रन की है दरकार
नेपाल के खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट लेकर रचा नया इतिहास
IND vs NED: अभिषेक से आक्रामक पारी का इंतजार, स्पिनरों के सामने सुधार करना चाहेगी टीम इंडिया
चांदी का भाव आज का 18 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम
सोने का भाव आज का 18 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
IND vs NED T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय
Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने दिखाए तेवर, गरज-चमक संग बारिश करेगी तरबतर; 24 घंटे IMD का अलर्ट
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited