कुलदीप यादव अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे, जिनकी प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेटर की मेहंदी की पहली फोटो सामने आ गई है। जिसमें उनकी होने वाली धर्मपत्नी का फर्शी सलवार में बेहद सुंदर रूप देखने को मिला।
चाइनामैन कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में वंशिका फर्शी सलवार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फर्शी सलवार का नाता शाही और नवाबी परिवार की महिलाओं से जुड़ा है। जिसे पहले मेंस भी पहना करते थे।
वंशिका ने अपनी मेहंदी के लिए सुरेना चौधरी के लेबल का 'नायरा फर्शी सलवार सेट' सिलेक्ट किया। वहीं, सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चूज करके कुलदीप भी अपनी दुल्हनिया के लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए। कुलदीप ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है। जिसे बिना किसी कढ़ाई के प्लेन रखा।
कुर्ते के फंर्ट में मिनिमल बटन डिजाइन देकर पॉकेट पर एम्ब्रॉयडरी पैच दिया, जो इसे क्लासी टच दे रहा है। इसके साथ ऑफ वाइट कलर का ढीला- ढाला पजामा पेयर किया और आखिर में ब्लैक ट्रेडिशनल जूती के साथ लुक कंप्लीट कर लिया।
मेहंदी कार्यक्रम में रिंकू सिंह के अलावा भुवनेश्वर कुमार भी मौजूद रहे। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव बुधवार को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने उनका स्वागत किया।
कुलदीप मसूरी के सवॉय वेलकम होटल में वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधंगे, जिसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। मेहंदी कार्यक्रम में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं।
संगीत और हल्दी सेरेमनी के लिए चहल, सिराज और सुरेश रैना मसूरी पहुंच चुके हैं। चहल ने कुलदीप यादव के साथ डांस भी किया। वहीं, टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के पहुंचने की उम्मीद है। शादी समारोह के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।