तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले भारतीय, केवल 6 ही कर पाए हैं ये कारनामा

All Format Centurion: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने गजब की बल्लेबाजी की। उन्होंने न केवल अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक जड़ दिया बल्कि उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हों गई, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट T20I, ODI और टेस्ट में शतक लगाया है। इस लिस्ट में 6 बड़े-बड़े नाम हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 29 2025, 11:25 IST
तीनों फॉर्मेट में शतकवीरImage Credit : ICC/BCCI01 / 08

तीनों फॉर्मेट में शतकवीर

मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कमाल कर दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 51 गेंद में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।51 गेंद में अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहला शतक 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया।

भारत की जीतImage Credit : ICC/BCCI02 / 08

भारत की जीत

मंधाना की इस जीत से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 97 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य था जवाब में इंग्लैंड की टीम 113 रन पर ढेर हो गई।

छठी खिलाड़ी बनीं मंधानाImage Credit : ICC/BCCI03 / 08

छठी खिलाड़ी बनीं मंधाना

तीनों फॉर्मेट में मंधाना भले ही पहली महिला खिलाड़ी बनीं हो, लेकिन वह ऐसा कारनामा करने वाली छठी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। उससे पहले 5 भारतीय ने यह करके दिखाया है।

विराट कोहली Image Credit : ICC/BCCI04 / 08

विराट कोहली

जिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक है, उसमें द ग्रेट विराट कोहली का भी नाम शामिल है।

सुरेश रैना ने थे पहले खिलाड़ीImage Credit : ICC/BCCI05 / 08

सुरेश रैना ने थे पहले खिलाड़ी

पहली बार यह कारनामा सुरेश रैना ने किया था। रैना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

केएल राहुलImage Credit : ICC/BCCI06 / 08

केएल राहुल

केएल राहुल के नाम भी यह जादूई आंकड़ा है। राहुल भी 3 फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगा चुके हैं।

शुभमन गिल Image Credit : ICC/BCCI07 / 08

शुभमन गिल

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी यह कारनामा कर चुके हैं। गिल फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं।

रोहित शर्मा Image Credit : ICC/BCCI08 / 08

रोहित शर्मा

भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी ये कारनामा कर चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!