​केएल राहुल ने रचा इतिहास, शतक जड़ते ही बन गए 'राजकोट के राजा'

KL Rahul Becomes The First Indian ओपनर के तौर पर शुरुआत करने वाले राहुल अब भारतीय टीम के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, उनके इस्तेमाल को लेकर टीम प्रबंधन की आलोचनाएं हुई हैं, लेकिन राहुल ने नंबर-5 और नंबर-6 पर अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है। राजकोट में इसी की एक और बानगी देखने को मिली।

बनाया खास रिकॉर्ड
01 / 07
Image Credit : AP

​बनाया खास रिकॉर्ड

राजकोट में वह फिर से नंबर-5 पर उतरे और प्रबंधन द्वारा उन पर रखे गए भरोसे को सही साबित किया। दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम हालत खराब थी तो केएल राहुल ने ना सिर्फ पारी को संभाला। बल्कि दमदार नाबाद शतक जड़ा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

92 गेंद पर खेली नाबाद 112 रन की पारी
02 / 07
Image Credit : AP

​92 गेंद पर खेली नाबाद 112 रन की पारी

एक समय भारत 118 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुका था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके थे। यहां से केएल ने जडेजा, नितिश कुमार रेड्डी और सिराज के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 284 तक पहुंचाया और 92 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। इस शतक की बदौलत केएल राहुल ने एक खास रिकॉर्ड बनाया।

राजकोट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय
03 / 07
Image Credit : AP

​राजकोट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

नंबर-5 पर यह राहुल का तीसरा शतक था, जिससे उनका औसत 64.21 और स्ट्राइक रेट 99.59 के करीब पहुंच गया है। राहुल ने नंबर 5 पर 33 मैचों में 1477 रन बनाए हैं और यह पारी राजकोट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला वनडे शतक था।

राहुल ने शिखर को छोड़ा पीछे
04 / 07
Image Credit : AP

​राहुल ने शिखर को छोड़ा पीछे

राजकोट के निरंजन शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने साल 2013 से लेकर अब तक कुल 5 वनडे मैच (इस मैच को मिलाकर) खेले हैं। इस स्टेडियम पर विराट कोहली ने सर्वाधिक 249 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम दर्ज है। उन्होंने 218 बनाए हैं। इस मैदान पर शिखर धवन ने सर्वाधिक व्यक्तिगत बनाए थे जो 96 रन था। केएल राहुल ने इसे पार करते हुए शतक जड़ दिया।

साल 2026 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय
05 / 07
Image Credit : AP

​​साल 2026 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

क्लासिक केएल राहुल साल 2026 में वनडे में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। टेस्ट में जो रूट, जेमी स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा है। साल 2025 का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक श्रीलंका के कुसल परेरा (Kusal Perera) ने T20I में जड़ा, जिन्होंने 2 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के रहमत शाह (Rahmat Shah) ने टेस्ट में पहला शतक (139) बनाया और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने वनडे में पहला शतक (106*) बनाया था।

सचिन-विराट के क्लब में मारी एंट्री
06 / 07
Image Credit : AP

सचिन-विराट के क्लब में मारी एंट्री​

33 साल के राहुल ने महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में एंट्री मार ली है। वह कीवी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड और भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन, कोहली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय्यर के साथ अब केएल राहुल का नाम शामिल हो गया है।

राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका
07 / 07
Image Credit : AP

​राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका

कर्नाटका क्रिकेटर ने बतौर विकेटरकीपर तीसरा शतक जड़ा। वह सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे एमएस धोनी (9) और राहुल द्रविड़ (4) आगे हैं। केएल राहुल का वनडे में औसत 51.68 हो गया है। वहीं, स्ट्राइक रेट 90.56 तक पहुंच गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited