गुजरात से जीत के बाद प्लेऑफ में ऐसे पहुंचेगी KKR, जानें समीकरण

KKR Play Offs Qualification Scenario: आजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स ने शनिवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 248 रनों के लक्ष्य को भरसक प्रयास करने के बाद भी गुजरात टाइटंस हासिल नहीं कर पाई। इस मुकाबले में जीत के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं फिर से उपजी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कोलकाता के लिए कैसे खुलेंगे प्लेऑफ के दरवाजे? केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांसेस हैं और इसके लिए उसे क्या करना होगा?

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 16 2026, 23:49 IST
केकेआर ने गुजरात को दी करारी मातImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

केकेआर ने गुजरात को दी करारी मात

कोलकाता नाईट राइडर्स ने IPL 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रनों से करारी मात दी। केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य को गुजरात टाइटंस की टीम हासिल नहीं कर पाई और 29 रनों से मुकाबला हार गई।

जीतती तो टेबल में टॉप पर पहुंचती गुजरातImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

जीतती तो टेबल में टॉप पर पहुंचती गुजरात

अगर गुजरात यह मुकाबला जीत जाती तो पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाती। इस मुकाबले से पहले गुजरात के 12 मैचों में 16 अंक थे। इस मैच में जीत के बाद उसके 9 जीत के साथ 18 अंक हो जाते और वह टॉप कर जाती। हालांकि, गुजरात के हार के बाद केकेआर के भी प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण बरकरार हैं।

केकेआर के पॉइंट टेबल में 11 अंकImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

केकेआर के पॉइंट टेबल में 11 अंक

कोलकाता नाईट राइडर्स का यह 12वां मुकाबला था। आज की जीत के बाद केकेआर पॉइंट टेबल में 11 अंक लेकर सातवें नंबर पर पहुंच गई है। केकेआर ने इस IPL में अब तक 5 जीत दर्ज किए हैं, वहीं उनका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। जिसमें केकेआर को एक अंक मिले थे।

अभी भी सांस ले रही है केकेआरImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

अभी भी सांस ले रही है केकेआर

इस जीत के बाद केकेआर भी अब प्लेऑफ के लिए सांस लेने लगी है। इस मैच के बाद अब केकेआर के दो मुकाबले बचे हैं। अगर अपने वह अगले दोनों मैच जीत लेती है तो पॉइंट टेबल में उसके 15 अंक हो जाएंगे और वह अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

सिर्फ दो टीमों के हैं 16 अंकImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

सिर्फ दो टीमों के हैं 16 अंक

इस समय पॉइंट टेबल में सिर्फ दो टीमों के 16 अंक हैं। आरसीबी 12 मुकाबलों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर टॉप पर है। वहीं गुजरात 13 मुकाबलों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 7 जीत दर्ज करके 14 अंक लेकर तीसरे और पंजाब 12 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

अगर SRH और पंजाब हार जाते हैं अपने मुकाबलेImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

अगर SRH और पंजाब हार जाते हैं अपने मुकाबले

अगर अब यहां से सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स अपने आने वाले सारे मुकाबले हार जाते हैं और केकेआर अपने आने वाले दोनों मुकाबले जीत जाती है, तो यकीनन केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

राजस्थान और चेन्नई में भी लड़ाईImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

राजस्थान और चेन्नई में भी लड़ाई

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की लड़ाई लड़ रही हैं। जहां राजस्थान 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर 5वें नंबर पर है। वहीं चेन्नई भी 12 मुकाबलों में 6 जीते के साथ 12 अंक लेकर छठे नंबर पर है। राजस्थान को अभी तीन मुकाबले खेलने हैं, जबकि चेन्नई को दो मुकाबले खेलने हैं।

पहले 7 मुकाबलों में जीत नहीं दर्ज कर पाई थी केकेआरImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

पहले 7 मुकाबलों में जीत नहीं दर्ज कर पाई थी केकेआर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन केकेआर अपने पहले 7 मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। उसे अपनी पहली जीत 8वें मुकाबले में हासिल हुई थी। अपने पहले 7 मुकाबलों में उसे 6 में हार मिली थी, वहीं एक मैच बारिश की वजह से उसका रद्द हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!