जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 में छक्कों का बनाया नया रिकॉर्ड

टी20 के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए जोस बटलर ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 करियर में सर्वाधिक सिक्स जड़ने के मामले में पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी खेली। हालांकि, कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 8 2026, 20:37 IST
बटलर ने रचा इतिहासImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

बटलर ने रचा इतिहास

आईपीएल में खेलते हुए जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी खेली। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान इतिहास रच दिया।

दिल्ली ने जीता टॉस Image Credit : IPL/BCCI02 / 07

दिल्ली ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली का सामना गुजरात टाइटन्स से है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडिय में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुकेश ने दिया पहला झटका Image Credit : IPL/BCCI03 / 07

मुकेश ने दिया पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को बहुत जल्द ही पहली विकेट मिली। 2.1 ओवर में 19 के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका लगा। मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। सुदर्शन 12 रन ही बना सके। इसके बाद बटलर बल्लेबाजी के लिए आए।

मुकेश को लिया आड़े हाथ Image Credit : IPL/BCCI04 / 07

मुकेश को लिया आड़े हाथ

क्रीज पर आते ही जोस बटलर ने आक्रामक रूख अपनाया। चौथी गेंद पर मुकेश कुमार की गेंद पर सिक्स जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद अक्षर पटेल के ओवर में अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा।

पांच छक्कों के साथ रचा इतिहासImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

पांच छक्कों के साथ रचा इतिहास

पारी का पांचवां ओवर करने आए मुकेश कुमार को बटलर ने आड़े हाथ लिया और छक्के और चौकों की बारिश कर दी। मुकेश के ओवर में तीन छक्के लगाए और 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े। इन छक्कों की मदद से बटलर ने इतिहास रच दिया।

बने दुनिया के पांचवें बल्लेबाजImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

बने दुनिया के पांचवें बल्लेबाज

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए। सर्वाधिक सिक्स मारने के मारने में क्रिस गेल (1056) पहले स्थान पर हैं। इसके बाद कीरोन पोलार्ड (982), आंद्रे रसेल (784), निकोलस पूरन (712) मौजूद हैं। इसके बाद जोस बटलर (600) के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

कुलदीप ने बनाया शिकारImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

कुलदीप ने बनाया शिकार

तूफानी बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर को मैच में कुलदीप यादव ने आउट किया। जोस बटलर ने आउट होने से पहले 27 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के जड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की वार्ता से पहले सऊदी अरब पहुंचे अजीत डोभाल; विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से की मुलाकात

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की वार्ता से पहले सऊदी अरब पहुंचे अजीत डोभाल; विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से की मुलाकात

नेशनल हेराल्ड मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई; सोनिया-राहुल के खिलाफ ED की याचिका पर सुनी जाएंगी दलीलें

नेशनल हेराल्ड मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई; सोनिया-राहुल के खिलाफ ED की याचिका पर सुनी जाएंगी दलीलें

Odisha: अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान तहसीलदार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने लिया एक्शन, 10 गिरफ्तार

Odisha: अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान तहसीलदार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने लिया एक्शन, 10 गिरफ्तार

Who Won Yesterday Cricket Match (19 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, PBKS vs LSG T20 Match, पंजाब किंग्स का विजय अभियान जारी, लखनऊ को पटखनी देकर जड़ा जीत का छक्का, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IPL 2026 Points Table: अजेय पंजाब किंग्स टॉप पर, बॉटम पर 5 बार की चैंपियन मुंबई, जानें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और कौन है विकेट चटकाने में अव्वल

IPL 2026 Points Table: अजेय पंजाब किंग्स टॉप पर, बॉटम पर 5 बार की चैंपियन मुंबई, जानें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और कौन है विकेट चटकाने में अव्वल