जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jos buttler 4000 runs in T20Is: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में करियर का 150वां मैच खेलने उतरे। स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में बटलर का बल्ला नहीं चला वो 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन पारी में तीन रन के आंकड़े को पार करते ही रोहित शर्मा का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Feb 14 2026, 17:38 IST
पूरे किए T20I में चार हजार रन01 / 07

पूरे किए T20I में चार हजार रन

जोस बटलर अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि अपने करियर के 150वें मैच की 138वीं पारी में हासिल की।

तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड02 / 07

तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

​जोस बटलर सबसे तेज गति से चार हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2,690 गेंद में चार हजार रन पूरे किए और रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने 4 हजार रन पूरे करने के लिए 2,860 गेंद खेली थीं। वहीं विराट कोहली ने चार हजार बनने के लिए 2900 और बाबर आजम ने 3081 गेंद का सामना किया था।​

पारी के हिसाब से बने तीसरे सबसे तेज03 / 07

पारी के हिसाब से बने तीसरे सबसे तेज

जोस बटलर सबसे कम पारियों में अंतरराष्ट्रीय टी20 में 4 हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली और बाबर आजम के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट ने 107 पारी में और बाबर ने 112 पारी में चार हजार रन पूरे किए थे। वहीं बटलर इस मुकाम पर 138 पारी में पहुंच सके हैं।

T20I में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर04 / 07

T20I में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम दर्ज है। पहले पायदान पर काबिज बाबर ने 4,566 रन बनाए हैं। दूसरे पायदान काबिज रोहित शर्मा के खाते में 4231 और तीसरे स्थान पर डटे विराट के खाते में 4188 रन दर्ज हैं। इस स्पेशल क्लब में 4000 रन के साथ बटलर चौथे पायदान पर काबिज हो गए हैं।

ऐसा रहा है टी20आई करियर05 / 07

ऐसा रहा है टी20आई करियर

​जोस बटलर के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 मैच की 138 पारी में 4 हजार रन 34.78 के औसत और 148.78 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 28 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। नाबाद 101 उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

टी20 विश्व कप 2026 में नहीं चला बल्ला06 / 07

टी20 विश्व कप 2026 में नहीं चला बल्ला

​टी20 विश्व कप 2026 में बटलर का बल्ला अबतक नहीं चला है। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले मुकाबले तक तीन मैच में वो 26, 21 और 3 रन की पारी खेली। तीन मैच में उन्होंने केवल 49 रन का योगदान 16.33 के औसत से दिया है।

150 मैच खेलने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर07 / 07

150 मैच खेलने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर

​जोस बटलर इंग्लैंड के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले बटलर दुनिया के पांचवे खिलाड़ी हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 163, रोहित शर्मा ने 159,आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल ने 157, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 150 मैच खेले हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!