जेमिमा रॉड्रिग्स ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की पहली कप्तान
Jemimah Rodrigues Record: विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार कप्तानी कर रही दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रॉड्रिग्स ने फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने इस मुकाबले में 203 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके पीछे कप्तान जेमिमा की बैटिंग का अहम रोल रहा। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम के लिए एक बड़ा टोटल खड़ा करने में योगदान दिया। इस पारी के दम पर जेमिमा ने WPL में इतिहास रच दिया।
दिल्ली का सबसे बड़ा टोटल
टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। लेकिन आरसीबी के गेंदबाज अपने कप्तान के इस फैसले को सही नहीं ठहरा पाए और दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। WPL फाइनल में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस रन बनाए हैं।
जेमिमा की कप्तानी पारी
दिल्ली को इस बड़े मुकाबले में कप्तान से अच्छी बल्लेबाजी की दरकार थी और जेमिमा ने अपनी टीम को निराश नहीं किया। उन्होंने 37 गेंद में 8 चौकों की मदद से 57 रन की कप्तानी पारी खेली।
76 रन की अहम साझेदारी
जेमिमा और लोरा वुल्फार्ट ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंद में 76 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में 57 रन का योगदान रॉड्रिग्स का रहा जबकि वुल्फार्ट ने 19 रन बनाए। इस साझेदारी के दम पर दिल्ली की टीम बड़ा स्कोर कर पाई।
32 गेंद में पचासा
जेमिमा रॉड्रिग्स ने 32 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इस दौरान 7 चौके लगाए। इस पारी के दम पर जेमिमा ने विमेंस प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। वह फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली तीसरी बैटर बनीं।
जेमिमा ने रचा इतिहास
जेमिमा रॉड्रिग्स विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दूसरी भारतीय कप्तान हैं, जबकि वह दिल्ली कैपिटल्स की पहली कप्तान बनीं जिन्होंने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली।
हरमनप्रीत कौर हैं पहली भारतीय
इससे पहले हरमनप्रीत कौर यह कारनामा कर चुकी हैं। हरमन ने साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 गेंद में 66 रन की पारी खेली थी।
दो घंटे भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का विश्व कप रिकॉर्ड
Airtel ने 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स की बढ़ा दी टेंशन, 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान कर दिया महंगा
विराट क्लब में शामिल हुए आयुष म्हात्रे, ये हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान
भारत में ट्रेन की फुल स्पीड कितनी होती है? यहां जानें टॉप 5 की मैक्सिमम स्पीड
इश्क नाम की बीमारी ने दीपिका पादुकोण-सलमान खान का छीन लिया था सुख-चैन, खोखली हो गई थी जिंदगी
Sanu Hi Pata Song: टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज किया पंजाबी सिंगर कुंवर का नया सॉन्ग 'सानू ही पता', यूट्यूब पर मच गया धमाल
Islamabad Blast Video: गार्ड्स ने बॉम्बर को रोका, उसने खुद को उड़ा लिया, 68 की मौत, इस्लामाबाद ब्लास्ट कैसे दिया गया अंजाम!
वेस्ट यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, बनेगी 5000 TCD कैपेसिटी वाली नई कॉपरेटिव शुगर मिल
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंचा
दो घंटे भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का विश्व कप रिकॉर्ड
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited