फॉर्मेट कोई भी हो अगर आपके पास जसप्रीत बुमराह हो तो आप सबसे सुखी कप्तान हैं, लेकिन मौजूदा आईपीएल सीजन में ऐसा नहीं हो पा रहा है। 4 मुकाबला खेल चुकी मुंबई इंडियंस के प्राइम गेंदबाज इस सीजन संघर्ष कर रहे हैं। उनके इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को भी भुगतना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं कि बुमराह के नाम ऐसा कौन सा रिकॉर्ड जुड़ा है जो कोई भी नहीं चाहता है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम पिछले 14 साल से अपना पहला मुकाबला हार रही थी, लेकिन इस बार उसने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता को हराकर यह पाप धो लिया। हालांकि, उसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा।
पहला मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई को दिल्ली, राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस 4 मैच में से 3 मुकाबला हारी और इसके पीछे की एक बड़ी जसप्रीत बुमराह का ना चल पाना रहा। अब तक खेले गए सभी चारो मैच में जसप्रीत बुमराह विकेटलेस रहे।
पिछले सीजन के आखिरी मुकाबले में भी जसप्रीत बुमराह विकेटलेस रहे थे। अब लगातार 5 मैच हो गए हैं जब बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बुमराह लगातार इतने मैच तक विकेट नहीं ले पाए।
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 149 आईपीएल मैच में बुमराह के नाम 183 विकेट हैं। वह इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
मुंबई इंडियंस का 5वां मुकाबला अब गुरुवार यानी 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। अब मुंबई के पास जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है और ऐसा करने के लिए बुमराह को दोबारा रंग में लौटना होगा।