मुंबई की पहली बार कप्तानी कर जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah MI Captain: IPL 2026 के 58वें मुकाबले में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोशियन के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स की भिड़ंत पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हो रही है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी ना तो हार्दिक पांड्या ने की और ना ही सूर्यकुमार यादव इस मैच की कप्तानी करते दिखाई दिए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 14 2026, 20:12 IST
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के नए कप्तानImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

IPL 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते नजर आ रहे हैं। वह इस सीजन मुंबई के 12वें मैच में टॉस के लिए उतरे। इस मैच का टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हार्दिक और सूर्यकुमार यादव दोनों नहीं खेल रहे मैचImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

हार्दिक और सूर्यकुमार यादव दोनों नहीं खेल रहे मैच

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम में ना तो हार्दिक पांड्या शामिल हैं और ना ही सूर्यकुमार यादव इस मैच में खेल रहे हैं। इस सीजन मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने शुरू की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते नजर आए थे।

तिलक वर्मा को भी नहीं दी गई कप्तानीImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

तिलक वर्मा को भी नहीं दी गई कप्तानी

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में माना जा रहा था कि तिलक वर्मा टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, उनको भी टीम की कप्तानी नहीं दी गई और जसप्रीत बुमराह टीम के नए कप्तान बने।

कप्तानी करते ही बना दिया अनोखा रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

कप्तानी करते ही बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी करते ही जसप्रीत बुमराह ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वह IPL में किसी भी टीम की कप्तानी करने से पहले 156 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसा करने वाले वहा IPL इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने।

जडेजा के नाम है रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

जडेजा के नाम है रिकॉर्ड

IPL में किसी भी टीम की कप्तानी करने से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने से पहले 200 मैच खेले थे। वहीं तीसरे नंबर पर मनीष पांडे का नाम है, जिन्होंने बिना कप्तानी 153 मैच खेले थे।

इस सीजन मुंबई के लिए की तीन खिलाड़ियों ने कप्तानीImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

इस सीजन मुंबई के लिए की तीन खिलाड़ियों ने कप्तानी

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी इस सीजन मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। यह भी एक तरह का अनोखा रिकॉर्ड है। मुंबई इस लीग की पहली ऐसी टीम है, जिसने दो अलग सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान देखे हैं।

साल 2008 में मुंबई के तीन कप्तानImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

साल 2008 में मुंबई के तीन कप्तान

इससे पहले साल 2008 में तीन खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। उस सीजन मुंबई की कप्तानी सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और शॉन पोलाक ने की थी। वहीं इस सीजन मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने की।

पहली बार तीन भारतीय कप्तानों ने संभाली कोई IPL टीमImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

पहली बार तीन भारतीय कप्तानों ने संभाली कोई IPL टीम

जसप्रीत बुमराह ने IPL 206 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। यह पहली बार है, जब तीन भारतीय कप्तानों ने एक ही सीजन में किसी एक ही टीम की कप्तानी की है। इससे पहले हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह तीनों भारतीय टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!