कहां गया उसे ढूंढो... बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड, लेकिन जो सबसे आगे है वो कहां गायब

Jasprit Bumrah Record: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे प्रमुख पेसर हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ वो फिट नहीं थे इसलिए खेल नहीं सके, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ (India vs Namibia) वो मैदान पर उतरेंगे। या ये भी मुमकिन है कि उनको नामीबिया के खिलाफ मैच में भी आराम दिया जाए और वो सीधे भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच में मैदान पर उतारे जाएं। हम यहां बात करने जा रहे हैं उस खास रिकॉर्ड की, जिसके करीब है जसप्रीत बुमराह। लेकिन इसमें एक अजीब बात भी है जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देगी।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 12 2026, 11:04 IST
खास रिकॉर्ड के करीब जसप्रीत बुमराहImage Credit : AP01 / 09

खास रिकॉर्ड के करीब जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख पेसर जसप्रीत बुमराह अब एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं और जल्द ही वो इसी टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बनाते नजर आएंगे। लेकिन सवाल ये है कि जिस रिकॉर्ड लिस्ट में वो तोड़फोड़ करने के करीब है, उस सूची में जो भारतीय गेंदबाज टॉप पर है, वो कहां गायब है।

कब खेलेंगे जसप्रीत बुमराहImage Credit : AP02 / 09

कब खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

यूएसए के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आए थे। विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच से पूर्व वो अनफिट हो गए जिसके कारण पहला मैच नहीं खेल सके। अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वो नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे।

एक और मैच का आराम मिल सकता हैImage Credit : AP03 / 09

एक और मैच का आराम मिल सकता है

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह को नामीबिया के खिलाफ मैच में भी आराम दिया जा सकता है, ताकि वो 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले सबसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह फिट रहें।

अब किस रिकॉर्ड के करीब हैं बुमराहImage Credit : AP04 / 09

अब किस रिकॉर्ड के करीब हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह उन भारतीय खिलाड़ियों में है जो अधिकतर मैचों में कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाकर ही मैदान से बाहर आते हैं। अब वो एक और रिकॉर्ड के करीब है और ये रिकॉर्ड भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट (अंतरराष्ट्रीय और लीग मिलाकर) लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार से आगे निकलने का कीर्तिमान।

भुवनेश्वर से सिर्फ इतने विकेट पीछे हैं जसप्रीतImage Credit : AP05 / 09

भुवनेश्वर से सिर्फ इतने विकेट पीछे हैं जसप्रीत

भारत के लिए सर्वाधिक टी20 विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार के 335 विकेट हैं। जबकि बुमराह अब तक 331 विकेट ले चुके हैं। अब उनको भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 5 विकेटों की जरूरत है।

लेकिन जो टॉप पर है, उसे कोई पूछ नहीं रहाImage Credit : Instagram/Yuzi_Chahal2306 / 09

लेकिन जो टॉप पर है, उसे कोई पूछ नहीं रहा

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के बीच दूसरे स्थान के लिए टी20 विकेटों की रेस को लेकर बात तो हमने कर ली, लेकिन इस लिस्ट में जो गेंदबाज लंबे समय से शीर्ष पर है वो आखिर कहां गायब है। हम बात कर रहे हैं युजवेंद्र चहल की जो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने टी20 क्रिकेट करियर में सर्वाधिक 384 विकेट लिए हैं। वो भारतीय गेंदबाजों में नंबर.1 हैं।

कहां हैं युजवेंद्र चहलImage Credit : Instagram/Yuzi_Chahal2307 / 09

कहां हैं युजवेंद्र चहल

ये वाकई अजीब बात है कि भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाला और सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर मौजूद युजवेंद्र चहल क्रिकेट में सक्रिय होने के बावजूद लंबे समय से टीम इंडिया से नदारद हैं। वो इस समय कमेंट्री भी कर रहे हैं और मैचों के बाद टीवी शो में गेस्ट के तौर पर भी पूर्व क्रिकेटरों के साथ अपनी राय देते नजर आ रहे हैं।

किस वजह से टीम से बाहर हुए चहलImage Credit : Instagram/Yuzi_Chahal2308 / 09

किस वजह से टीम से बाहर हुए चहल

कुछ ही समय पहले की बात है जब युजवेंद्र चहल सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे प्रमुख स्पिनर थे, फिर कुलदीप यादव की एंट्री हुई और दोनों की जोड़ी ने मिलकर कई रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन दिए। चहल का फॉर्म थोड़ा लड़खड़ाया लेकिन कुलदीप चमकते रहे, तभी अचानक आईपीएल में सफल हो रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में मौका दिया गया, जिसकी वजह से चहल को बाहर करना पड़ा। अब कुलदीप और वरुण ही भारत को दो प्रमुख स्पिनर हैं। इनमें भी जब से वरुण चक्रवर्ती आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष टी20 गेंदबाज बने हैं, तब से इस फॉर्मेट में उन्हें ही प्राथमिकता दी जा रही है।

IPL का सबसे अमीर स्पिनरImage Credit : Instagram/Yuzi_Chahal2309 / 09

IPL का सबसे अमीर स्पिनर

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे अमीर स्पिनर भी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले आईपीएल ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस बार भी पंजाब ने उनकी काबीलियत को देखते हुए उन्हें इसी कीमत पर बरकरार रखा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!