FIFA World Cup मैच के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम साफ कर दुनिया को पढ़ाया तहजीब का पाठ

फीफा विश्व कप 2026 में जापान का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स से हुआ। ग्रुप F में खेले गए इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही। ये मैच ड्रॉ रहा, लेकिन डालास में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे जापानी फैंस ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। जापानी फैंस को मैच के बाद स्टेडियम के कचरे को साफ करते हुए देखा गया। इसकी तस्वीरें फीफा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jun 15 2026, 09:12 IST
जापान ने पढ़ाया तहजीब का पाठImage Credit : FIFA/AP01 / 07

जापान ने पढ़ाया तहजीब का पाठ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान ने अपने दमदार खेल से फैंस को एक यादगार मैच दिया। जापान ने नीदरलैंड्स के साथ एक रोमांचक मुकाबले में ड्रॉ खेला। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम साफ कर दुनिया को तहजीब का पाठ पढ़ाया। ​

69 हजार के ज्यादा फैंस आए मैच देखनेImage Credit : FIFA/AP02 / 07

69 हजार के ज्यादा फैंस आए मैच देखने

ग्रुप F में खेले गए इस मैच में जापान को भले ही जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन फैंस ने अपने काम से दुनिया का दिल जीत लिया। टेक्सास में 69,285 दर्शक यह मैच देखने आए। इनमें जापानी फैंस भी शामिल रहे।

नीले बैग में भरा कचराImage Credit : FIFA/AP03 / 07

नीले बैग में भरा कचरा

जब जापान की टीम ने देर से बराबरी का गोल किया, तो फ़ैन्स ने जोश में जो नीले बैग लहराए थे। उन्हीं का इस्तेमाल मैच खत्म होने के बाद वर्ल्ड कप की सफाई वाली परंपरा को बनाए रखने के लिए किया गया। मैच ड्रॉ होने के बाद, 'समुराई ब्लू' के फैन्स ने स्टेडियम से निकलने से पहले स्टैंड से कचरा उठाया और सफाई की।

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लेकर आए थे बैगImage Credit : FIFA/AP04 / 07

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लेकर आए थे बैग

अपनी टीम के लिए लगातार नारे लगाने के साथ-साथ, फैन्स स्टेडियम में जो बैग लाते हैं। उन्हें अक्सर एक साथ ऊपर उठाया जाता है। गोल होने के बाद नजारा बहुत जोश भरा हो जाता है। बाद में इन्हीं नीले बैग में फैंस ने स्टेडियम का कचरा बिन कर भरा।

हर फुटबॉल वर्ल्ड कप में करते हैं यह कामImage Credit : FIFA/AP05 / 07

हर फुटबॉल वर्ल्ड कप में करते हैं यह काम

जापानी सॉकर फैंस के कचरा उठाने और सफाई करने के नजारे ने पहली बार 1998 में फ्रांस में टीम के पहले वर्ल्ड कप में लोगों का ध्यान खींचा था। तब से वे हर चार साल में ऐसा करते आ रहे हैं, जिसमें 2022 में कतर में हुआ वर्ल्ड कप भी शामिल है।

फीफा ने शेयर की तस्वीरेंImage Credit : FIFA/AP06 / 07

फीफा ने शेयर की तस्वीरें

जापान और नीदरलैंड्स का ये मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला गया था। मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के स्टैंड में भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो गया था। ऐसे में जब मैच खत्म हुआ तो बड़ी संख्या में जापानी फैंस स्टेडियम में ही रुक गए और पूरी तरह से खाली होने के बाद उन्होंने मिलकर सभी कचरे को साफ किया। जापानी फैंस के कचरा साफ करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फीफा ने भी इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

दाइजी कामाडा का ऐहासिक हेडर गोलImage Credit : FIFA/AP07 / 07

दाइजी कामाडा का ऐहासिक हेडर गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में दाइची कामाडा के आखिरी समय में किए गए हेडर गोल की बदौलत जापान ने नीदरलैंड्स के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। मैच में नीदरलैंड्स ने पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी लेकिन, जापान के खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और अंत में मुकाबला ड्रॉ कराया। इसके साथ ही दोनों टीमों को महत्वपूर्ण अंक मिले।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!