क्रिस गेल की टीम में सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा का नाम नहीं है। हालांकि, उनकी इस टीम में एमएस धोनी का नाम है। सीएसके से धोनी के अलावा सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी हैं। (साभार-IPL X)
गेल ने खुद को विराट के साथ बतौर ओपनर रखा है। विराट आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि गेल का नाम सबसे बड़े स्कोरर के तौर पर शामिल है। (साभार-IPL X)
सीएसके के चिन्ना थाला यानि सुरेश रैना को भी गेल ने ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। रैना ने 205 आईपीएल मैच में 5,528 रन बनाए हैं और वह आईपीएल के चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। (साभार-IPL X)
गेल की टीम में 3 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं। गेल के अलावा सुनील नरेन और ड्वेन ब्रावो का नाम इस प्लेइंग इलेवन में शामिल है। (साभार-IPL X)
गेल ने आईपीएल के सबसे सफल और 5 ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी को भी अपने प्लेइंग इलेवन में रखा है। धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। (साभार-IPL X)
तेज गेंदबाजी के तौर पर गेल ने भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। जसप्रीत बुमराह के अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को अपने प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। (साभार-IPL X)
आईपीएल में गेल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, केएल राहुल, एबी डिविलियर्स, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह। (साभार-IPL X)