आईपीएल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। 18 साल के आईपीएल इतिहास में इस लीग ने कई बड़े और एंटरटेनर खिलाड़ी को देखा। इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे रहे जिसके फैंस भारत में कहीं ज्यादा हैं। अगर हम इल लीग के बेस्ट प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसके कप्तान रोहित शर्मा होंगे। चलिए जानते हैं आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं।
ऑलटाइम प्लेइंग इळेवन की बात करें तो इस प्लेइंग इलेवन के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। रोहित 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। केवल दो खिलाड़ी यह कारनामा कर पाए हैं। रोहित के अलावा एमएस धोनी ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है और दोनों इस बेस्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन की सलामी जोड़ी की बात करें को विराट कोहली और क्रिस गेल बतौर सलामी बल्लेबाज इस टीम का हिस्सा हैं। एक तरफ विराट इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाज हैं तो दूसरी तरफ गेल इस लीग के सबसे बड़े एंटरटेनर हैं।
इस प्लेइंग इलेवन में नंबर तीन और नंबर चार पर दो विदेशी खिलाड़ी हैं। नंबर 3 पर एबी डिविलियर्स हैं तो नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन का नाम है।
मिडिल ऑर्डर में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना हैं जबकि विकेटकीपर की भूमिका में एमएस धोनी हैं। धोनी भी रोहित की तरह 5 आईपीएल जीत चुके हैं।
इस प्लेइंग इलेवन में दो स्पिन गेंदबाज हैं और दोनों भारत के हैं। सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल का साथ निभाने के लिए रविचंद्रन अश्विन हैं जो भारत के टेस्ट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर रिटायर हुए हैं।
तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का नाम है। बुमराह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं तो दूसरी तरफ भुवी इस लीग के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।
आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन( IPL All Time Best Playing XI)- रोहित शर्मा, विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।