IPL 2026 में भी RCB को विजेता बनने से कोई नहीं रोक पाएगा, अगर चल निकले ये 6 धुरंधर

RCB in IPL 2026: आईपीएल का 19वां एडिशन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। IPL का यह सीजन 31 मई तक चलेगा। पिछले सीजन के मुकाबले IPL का 19वां सीजन दो दिन देरी से शुरू हो रहा है। जहां एक तरफ क्रिकेट प्रेमियों को IPL का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, पिछले सीजन की विजेता टीम RCB भी कमर कसकर फिर से ट्रॉफी जीतने को तैयार है। डिफेंडिंग चैंपियन ने इसकी तैयारी की शुरुआत 10 फरवरी से ही कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को अपनी टीम की तैयारी को लेकर डीवाई पाटिल स्टेडियम में छोटा कैंप लगाया था।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Mar 11 2026, 12:03 IST
RCB ने 18 साल के इतिहास में पहली बार जीता IPLImage Credit : IPL01 / 07

RCB ने 18 साल के इतिहास में पहली बार जीता IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने साल 2025 में 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। IPL के 18वें सीजन का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को मात्र 6 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब एक बार फिर RCB अपने इन 6 खिलाड़ियों के दम पर IPL फाइनल जीतने का सपना देख रही होगी।

18 साल से टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ीImage Credit : IPL02 / 07

18 साल से टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

विराट कोहली पिछले 18 साल से RCB के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने हुए हैं। पिछले सीजन में RCB को विजेता बनाने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और टीम के लिए सबसे अधिक रन (657) बनाया था। उन्होंने फाइनल मैच में भी 35 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में बड़ी रोल अदा की थी। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के ही नाम है। उन्होंने 2008 से 2025 के बीच कुल 18 सीजन में 267 मैच खेलते हुए 8661 रन बनाए हैं। उनके नाम सर्वाधिक 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं।

अगर चला जैकब बेथेल का बल्लाImage Credit : IPL03 / 07

अगर चला जैकब बेथेल का बल्ला

IPL 2026 के लिए जैकब बेथेल RCB के सबसे आक्रामक खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। हाल ही में खत्म हुए T20 विश्व कप में इंग्लैंड के इस 22 साल के बल्लेबाज ने भारतीय टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शतक जड़कर इंडियन फैंस की नींद उड़ा दी थी। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने मात्र 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया था। पिछले सीजन में उन्होंने मात्र 2 मैच खेला था और इसमें एक में CSK के खिलाफ तूफानी हाफ सेंचुरी लगाई थी।

टीम के कप्तान और मिडिल ऑर्डर को देते हैं मजबूतीImage Credit : IPL04 / 07

टीम के कप्तान और मिडिल ऑर्डर को देते हैं मजबूती

साल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में ही RCB ने IPL इतिहास में पहली बार जीत का स्वाद चखा था। वह जहां अपनी टीम को एक साथ लेकर चलने में माहिर हैं, वहीं अपनी शानदार बल्लेबाजी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। पिछले सीजन में रजत पाटीदार ने 14 मैचों में 286 रन बनाकर टीम को खिताब जीतने में बड़ी भूमिका अदा की थी।

जोश हेजलवुड की कहर बरपाती गेंदेंImage Credit : IPL05 / 07

जोश हेजलवुड की कहर बरपाती गेंदें

RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड स्विंग, एक्यूरेसी और विकेट लेने की काबिलियत के साथ टीम की गेंदबाजी अटैक को लीड करते हैं। वह RCB के गेंदबाजी अटैक की सबसे अहम कड़ी हैं। IPL 2025 में टीम को जीत दिलाने के लिए उन्होंने पूरी मेहनत झोंक दी थी। उन्होंने 12 मैच में 22 विकेट लिया था और IPL के 39 मैचों में अब तक 57 विकेट ले चुके हैं। RCB की टीम 19वें सीजन में भी उनसे जबरदस्त गेंदबाजी की उम्मीद कर रही होगी।

हार्ड हिटर रोमारियो शेफर्डImage Credit : IPL06 / 07

हार्ड हिटर रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड RCB के लिए बल्लेबाजी करते हुए लोअर ऑर्डर में जहां हार्ड हिटर साबित होते हैं। वहीं गेंदबाजी करते समय मीडियम पेस और सीम बॉलिंग का ऑप्शन देते हैं। साल 2025 के सीजन में RCB को टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद वह एक बार फिर IPL 2026 में RCB के लिए अहम खिलाड़ी होंगे।

18वें सीजन में चमके थे फिल सॉल्ट Image Credit : IPL07 / 07

18वें सीजन में चमके थे फिल सॉल्ट

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट IPL के 18वें सीजन में खूब चमके थे। उन्होंने 13 मैच में बल्लेबाजी करते हुए 403 रन बनाए थे। जिसमें 4 शानदार अर्धशतक शामिल थे। हालांकि, वह अब तक सिर्फ तीन IPL सीजन में ही खेले हैं और तीनों बार अलग-अलग टीम के साथ थे। 2023 में वह दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने 34 मैचों में 175.70 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1,056 रन बनाए हैं। इसमें उनकी 10 हाफ सेंचुरी शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!