सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया नया T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Team India Register New World Record In T20I: एक तरफ जहां हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल (ICC Women's ODI World Cup 2025 Final) में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टी20 टीम (India Men's T20 Team) ने भी ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर नया इतिहास रच दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच होबार्ट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे व अहम मैच (IND vs AUS 3rd T20) में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Men's National Cricket Team) को करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बड़ा लक्ष्य दिया था लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय बल्लेबाजों के जज्बे के आगे टिक नहीं सकी। इसी के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित हो गया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Nov 3 2025, 07:18 IST
भारत का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा रिकॉर्डImage Credit : Instagram/IndianCricketTeam01 / 08

भारत का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 क्रिकेट में एक नया कमाल करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने एक शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसके बारे में आपको यहां बताएंगे।

होबार्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त टक्करImage Credit : Instagram/Ausmencricket02 / 08

होबार्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त टक्कर

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट के बेलरीव ओवल ग्राउंड पर खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोरImage Credit : Instagram/Ausmencricket03 / 08

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती विकेट गंवाने के बावजूद टिम डेविड के 74 रन, मार्कस स्टोइनिस के 64 रन और मैथ्यू शॉर्ट के 15 गेंदों में 26 रन के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 186/6 का स्कोर बनाया।

भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप चमकेImage Credit : Instagram/IndianCricketTeam04 / 08

भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप चमके

ऑस्ट्रेलिया को 200 रन से पहले रोकने में सबसे अहम श्रेय जाता है भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पेसर अर्शदीप सिंह को। अर्शदीप ने 3 अहम विकेट झटके। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 33 रन लुटाते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआतImage Credit : AP05 / 08

अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआत

भारत जब टारगेट का पीछा करने उतरा तो अभिषेक शर्मा ने अपने ही अंदाज में ताबड़तोड़ शुरुआत की। वो जल्दी आउट जरूर हो गए लेकिन 16 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 25 रनों की पारी खेली। लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सुंदर और जितेश ने भारत को दिलाई जीतImage Credit : Instagram/IndianCricketTeam06 / 08

सुंदर और जितेश ने भारत को दिलाई जीत

भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन सुंदर ने 23 बॉल में नाबाद 49 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 13 बॉल में 22 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत टीम इंडिया ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से मात देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। गौरतलब है कि पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा टी20 मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : Instagram/IndianCricketTeam07 / 08

टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंडियन टी20 टीम ने अब ऑस्ट्रेलिया में भी एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम अब दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसने ऑस्ट्रेलिया को प्रतिष्ठित होबार्ट के मैदान पर टी20 मुकाबले में मात देने का कमाल किया है। इससे पहले आज तक कोई टीम ये कमाल नहीं कर पाई थी।

अब सबकी नजर कर्रारा परImage Credit : Instagram/IndianCricketTeam08 / 08

अब सबकी नजर कर्रारा पर

अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में स्थित कर्रारा पर टिक गई है जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अगर वहां जीत दर्ज की तो उसके पास सीरीज जीतने का बड़ा मौका आ जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!