रवि शास्त्री ने चुनी सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी को किया बाहर

India Playing XI Against England: वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में जिस तरह से टीम इंडिया खेली है, उसको देखते हुए शायद ही सेमीफाइनल में कोई प्लेइंग इलेवन में बदलाव के पक्ष में हो, लेकिन भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के खयालात बिल्कुल अलग हैं। उनकी मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आखिर रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन पर सूर्या और गंभीर को क्या सलाह दी है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 3 2026, 20:07 IST
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI01 / 07

सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन

5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, इसको लेकर सबके मन में सवाल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद शायद ही ऐसा लगता है कि टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करे, लेकिन पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ऐसा नहीं मानते हैं।

सेमीफाइनल में करना चाहिए बदलाव Image Credit : BCCI02 / 07

सेमीफाइनल में करना चाहिए बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में जीत के बाद शायद ही किसी के मन में प्लेइंग इलेवन को लेकर किसी तरह का सवाल हो, क्योंकि कोई भी टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती है, लेकिन पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करना चाहिए।

ईशान किशन हो प्रमोटImage Credit : BCCI03 / 07

ईशान किशन हो प्रमोट

रवि शास्त्री चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ईशान किशन को प्रमोट करे। जबसे संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है तबसे ईशान किशन को मजबूरन नंबर 3 पर खेलना पड़ रहा है। नंबर 3 पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वेस्टइंडीज के खिलफ मैच में ईशान केवल 10 रन बना पाए थे।

सलामी जोड़ी पर रवि शास्त्रीImage Credit : BCCI04 / 07

सलामी जोड़ी पर रवि शास्त्री

रवि शास्त्री की मानें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन और संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ईशान ने पारी की शुरुआत करते हुए ही विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी।

अभिषेक हो प्लेइंग इलेवन से बाहरImage Credit : BCCI05 / 07

अभिषेक हो प्लेइंग इलेवन से बाहर

रवि शास्त्री के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले में फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। 6 पारी में 13.13 की औसत से अभिषेक अब तक केवल 80 रन बना पाए हैं। 80 में से 55 रन उन्होंने एक ही मैच में बनाए थे। उन्होंने यह पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी।

रिंकू की हो वापसीImage Credit : BCCI06 / 07

रिंकू की हो वापसी

रवि शास्त्री चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा को बाहर कर रिंकू सिंह को टीम में दोबारा शामिल किया जाए। रिंकू पिछले दो मैच से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं और उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को शामिल किया था। संजू ने करो या मरो मैच में 97 रन की कभी न भूलने वाली पारी खेली थी।

सेमीफाइनल में शास्त्री की प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI07 / 07

सेमीफाइनल में शास्त्री की प्लेइंग इलेवन

सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI Against England)-संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!