शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, वनडे और टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। ऐसे में रोहित के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन हो, इस रेस में गिल का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन रैना ने अपनी पसंद बताई है? (X Suresh Raina)
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा के लिए आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा व्हाइट बॉल क्रिकेट का उनका आखिरी दौरा हो सकता है। ऐसे में इस फॉर्मेट मे टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा। इस रेस में श्रेयस अय्यर और गिल का नाम है, पर सुरेश रैना ने एक तीसरा ही नाम बताया है। (साभार-Shubman Gill X)
रोहित शर्मा के बाद वनडे कप्तान बनने की रेस में सबसे ऊपर शुभमन गिल का नाम है। उन्होंने टेस्ट में बतौर कप्तान खुद को साबित भी किया है। गिल के नाम पर रैना ने कहा 'शुभमन गिल को टीम इंडिया का अगला वनडे कप्तान होना चाहिए। जब रैना से गिल और अय्यर में किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने अय्यर को दरकिनार करते हुए गिल को चुना। (साभार-X Suresh Raina)
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अलावा सुरेश रैना ने तीसरा नाम सुझाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को इसका दावेदार बताया। उन्होंने कहा' मुझे अब भी लगता है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में हार्दक पांड्या को कप्तान होना चाहिए। (साभार-X Suresh Raina)
रैना ने हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से की। उन्होंने कहा 'वह बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कर सकते हैं। वह बहुत पॉजिटिव हैं। वह प्लेयरों का कप्तान है। हार्दिक में माही भाई की झलक दिखती है। (साभार-BCCI X)
चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भी श्रेयस अय्यर को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्हें शामिल न किए जाने की चर्चा खूब हुई थी। अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज भी थे। (साभार-X BCCI)
इसके अलावा रैना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों को एक वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए। हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सेलेक्टर्स पर निर्भर करता है, लेकिन मैं चाहता हूं कि दोनों 2027 का वर्ल्ड कप खेले। (साभार-suresh Raina X)