भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहले 255 रन का स्कोर बनाया और फिर अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम को 159 रन पर ढेर कर दिया। इस जीत के साथ भारत 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई।
तिलक वर्मा ने जैसे ही जैकब डफी का कैच लपका टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत पर मुहर लग गई। कैच के हार्दिक पांड्या खुशी से सूर्यकुमार यादव की गोदी में चढ़ गए। इस दौरान तिलक वर्मा और ईशान किशन ने भी हार्दिक को गले से लगा लिया।
न्यूजीलैंड ने जैसी ही अपना आखिरी विकेट गंवाया। टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। इस तस्वीर में आप अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और शिवम दुबे को वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी को सेलिब्रेट करते देख सकते हैं।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद वही किया जो दो साल पहले रोहित शर्मा ने किया था। सूर्या बीच पिच पर गए और वहां की मिट्टी को सर से लगा लिया। यह मोमेंट शायद ही सूर्या अपनी लाइफ में कभी भूल पाएंगे।
टीम इंडिया की इस जीत में दो गेंदबाजों का अहम रोल रहा। जसप्रीत बुमराह ने अपने टी20 करियर का सबसे अच्छा स्पेल डाला और केवल 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटका। इस तस्वीर में मोहम्मद सिराज तिरंगा लपेटे हुए हैं, जिन्हें एक मुकाबला खेलने का मौका मिला था और उन्होंने वहां भी 3 विकेट चटकाए थे।
सूर्यकुमार यादव फाइनल में खाता भी नहीं खोल पाए, लेकिन जीत के सेलिब्रेशन में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। मैच के बाद उन्होंने हार्दिक के साथ इस जीत को तिरंगे के साथ सेलिब्रेट किया।
जीत के बाद पूरा स्टेडियम तिरंगे से पट गया। हार्दिक पांड्या सहित बाकी सभी खिलाड़ी ने तिरंगे के साथ विक्ट्री लैप किया और वहां के फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। इस तस्वीर में आप हर्दिक के साथ रिंकू सिंह को भी सेलिब्रेट करते देख सकते हैं।
मोहम्मद सिराज को इस टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक मुकाबला खेलने का मौका मिला। उन्होंने यूएसए के खिलाफ बुमराह की अनुपस्थिति में 3 विकेट चटकाए थे। जीत के बाद सिराज की खुशी देखने लायक थी। उनका जोशीला अंदाज बाकी सब खिलाड़ियों से जुदा था। प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद उनकी खुशी को महसूस किया जा सकता है।
इस जीत से भारत ने 3 रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारतीय टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी। इसके अलावा वह घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।