टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर पटखनी दे दी है। 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में 18 ओवर में पाकिस्तान की टीम 114 रन बनाकर सिमट गई। मैच जीतकर जहां एक तरफ भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई तो वहीं, दूसरी तरफ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 16 2026, 06:16 IST
दिया 176 रन का टारगेटImage Credit : AP01 / 07

दिया 176 रन का टारगेट

पाकिस्तान के लिए 176 का लक्ष्य आसान नहीं रहा। पहले दो ओवर में ही हार्दिक और बुमराह की जोड़ी ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हार्दिक ने फरहान को आउट किया और उसके बाद बुमराह ने दोहरे झटके दिए।

भरभरा के गिरी पाकिस्तान टीमImage Credit : AP02 / 07

भरभरा के गिरी पाकिस्तान टीम

हालांकि, उस्मान खान ने पाकिस्तान की पारी को संभालने का प्रयास किया और 44 रनों की पारी खेली। लेकिन, पाकिस्तान मुकाबले में काफी पिछड़ गया और एक बार भी भारत को टक्कर देते नहीं दिखा। भारत की तरफ से उम्दा बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला।

जल्दी आउट हुए अभिषेकImage Credit : AP03 / 07

जल्दी आउट हुए अभिषेक

अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले जब आउट हुए तो फैंस एक पल के लिए मायूस हो गए थे। हालांकि, ईशान किशन ने ज्यादा देर तक फैंस को इंतजार नहीं करवाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल पिच पर 40 गेंद पर 77 रन की धुआंधार पारी खेली।

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP04 / 07

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तिलक, सूर्या और अंत में शिवम दुबे और रिंकू ने छोटी-छोटी पारियां खेल टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद हार्दिक, बुमराह, अक्षर, कुलदीप, वरुण चक्रवर्ती और तिलक ने विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सेट होने का मौका नहीं दिया। भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में 8वीं बार पटखनी दी। वहीं, इस जीत के साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछेImage Credit : AP05 / 07

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

दरअसल, आईसीसी इवेंट में भारत की यह लगातार 16वीं जीत थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी इवेंट में लगातार 15 जीत दर्ज की थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारत ने ICC सीमित ओवर टूर्नामेंट में बिना हारे लगातार 16 मुकाबले जीत लिए हैं।

भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हरायाImage Credit : AP06 / 07

भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया

यही नहीं भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक बार जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार मात दी, जिसमें एक सुपर ओवर मिली जीत भी शामिल है। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में छह बार हराया है।

तीसरी बार किया ऐसाImage Credit : AP07 / 07

तीसरी बार किया ऐसा

आईसीसी इवेंट में लगातार 10 या उससे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर है। ऑस्ट्रेलिया ने चार बार 10 या उससे अधिक मैच लगातार जीत हैं। वहीं, भारत ने यह कमाल तीन बार किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!