आईसीसी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम, इन चार भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

T20 World Cup 2026 Team Of The Tournament: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुन ली। इस टीम में चैंपियन टीम के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी हैं, जबकि पाकिस्तान के एक और साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में रनर-अप रही न्यूजीलैंड की ओर से एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। चलिए जानते हैं कि इस टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 9 2026, 20:15 IST
टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम Image Credit : AP01 / 08

टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। इसमें भारत के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि रनर-अप टीम से एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। चलिए जानते हैं कि आईसीसी की इस टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मिली है जगह?

​​भारत से सबसे ज्यादा 4 नाम​Image Credit : AP02 / 08

​​भारत से सबसे ज्यादा 4 नाम​

आईसीसी ने जो टीम चुनी है, उसमें सबसे ज्यादा 4 नाम भारत से हैं। भारत के दो बल्लेबाज एक गेंदबाज और एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह दी है। आईसीसी ने संजू सैमसन और ईशान किशन को बल्लेबाज के तौर पर चुना है। संजू ने 321 और ईशान ने 317 रन बनाए।

​​गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को मिली जगह​Image Credit : AP03 / 08

​​गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को मिली जगह​

गेंदबाजी में आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने 14 विकेट चटकाए थे। जसप्रीत बुमराह के अलावा आईसीसी ने हार्दिक पांड्या को चुना है। हार्दिक ने 9 मैच में 217 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए। इसके अलावा बुमराह ने 8 मैच में 14 विकेट चटकाए।

​​साउथ अफ्रीका से दो नाम​Image Credit : AP04 / 08

​​साउथ अफ्रीका से दो नाम​

साउथ अफ्रीकी टीम से आईसीसी ने दो खिलाड़ियों को चुना है। कप्तान एडेन मार्करम के अलावा तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी को आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया है। मार्करम ने 8 मैच में 286 रन जबकि लुंगी एन्गिडी ने 7 मैच में 12 विकेट चटकाए।

​​पाकिस्तान से केवल एक नाम​Image Credit : AP05 / 08

​​पाकिस्तान से केवल एक नाम​

पाकिस्तान से केवल एक खिलाड़ी को आईसीसी ने शामिल किया है। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया है। फरहान इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 6 पारी में 383 रन बनाए थे।

​​जिम्बाब्वे से एक नाम​Image Credit : AP06 / 08

​​जिम्बाब्वे से एक नाम​

जिम्बाब्वे ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कमाल की क्रिकेट खेली। ऑस्ट्रेलिया दैसी टीम को पटखनी देकर सिकंदर रजा की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रही। इस टीम से आईसीसी ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को चुना। उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज से एक नामImage Credit : AP07 / 08

वेस्टइंडीज से एक नाम

आईसीसी ने वेस्टइंडीज से भी एक नाम चुना है। ऑलराउंडर जेसन होल्डर को इस टीम में जगह मिली है। होल्डर ने 7 मैच में 10 विकेट लेने के अलावा 141 रन भी बनाए हैं।

टीम ऑफ द टूर्नामेंट Image Credit : AP08 / 08

टीम ऑफ द टूर्नामेंट

आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team Of The Tournament)- साहिबज़ादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एन्गिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडली वैन शाल्कविक।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!