हर्षित राणा ने तोड़ा इरफान पठान का बड़ा रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह की कर ली बराबरी
Harshit Rana Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। वडोदरा में पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दो विकेट चटकाए। इस दौरान पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वहीं, जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली।
Harshit Rana ने रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ ODI Series) के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की।
राणा ने तोड़ी साझेदारी
डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। दोनों ही कीवी बल्लेबाजों ने 60 गेंद पर अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने तोड़ा। 22वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा ने हेनरी निकोल्स को स्लोवर गेंद पर विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया।
2 विकेट लेकर किया बड़ा कमाल
इसके बाद 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को क्लीन बोल्ड कर दिया। इन दो विकेटों के साथ हर्षित राणा ने इतिहास रच दिया। वह जून 2025 के बाद से भारत लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। वह अब तक 22 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और खास उपलब्धि हासिल की।
तोड़ा इरफान पठान का रिकॉर्ड
हर्षित राणा ने शुरुआत की 12 वनडे इनिंग में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। हर्षित 12 इनिंग के बाद 22 विकेट ले चुके हैं। राणा ने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए लिस्ट में संयुक्त दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शुरुआती 12 इनिंग में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम है।
अजीत अगरकर पहले स्थान पर
मौजूदा बीसीसीआई मेंस सीनियर चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने 12 इनिंग में कुल 29 विकेट चटकाए थे। लिस्ट में दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है। उन्होंने अपनी शुरुआती 12 इनिंग के दौरान कुल 22 विकेट चटकाए थे। 22 विकेट के साथ हर्षित तीसरे स्थान पर हैं। 21 विकेट के साथ इरफान पठान चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। 21 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा पांचवे स्थान पर काबिज हैं।
ऐसा है अंतरराष्ट्रीय करियर
6 फरवरी 2025 में वनडे डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने भारत के लिए अभी तक 12 वनडे मैच खेले हैं। 25.55 की औसत और 6.01 की इकॉनमी से हर्षित राणा ने कुल 22 विकेट चटकाए हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। राणा ने भारत के लिए 6 टी20I मैच की 5 इनिंग में 10.17 की इकॉनमी से अभी तक 7 विकेट चटकाए हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम में जगह मिली है।
न्यूजीलैंड ने बनाए 300 रन
वडोदरा में पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (56), हेनरी निकोल्स (62) और डेरिल मिचेल (84) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से सिराज, हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 301 रन बनाने हैं।
JET पायलट बनने के लिए किस कोर्स की होती है जरूरत ?
Jan 18, 2026
क्या आसमान में भी लगता है ट्रैफिक, जानें क्या होता है एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम
डेरिल मिचेल ने रचा भारत के खिलाफ इतिहास, तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
दुनिया के वो 6 बड़े शहर जो हमेशा के लिए पानी में डूब गए, शानो-शौकत का थे दूसरा नाम
18 साल के भारतीय अमेरिकी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
Stars Spotted Today: मिनिमल मेकअप लुक में हसीन लगीं श्रद्धा कपूर, करीना कपूर के देसी लुक ने लूटा दिल
क्या आसमान में भी लगता है ट्रैफिक, जानें क्या होता है एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम
नजरें तेज हैं तो मल्लू के बीच ढूंढ निकालिए सल्लू, 10 सेकंड का है वायरल चैलेंज
न्यूजीलैंड के खिलाफ गरजा विराट कोहली का बल्ला, जड़ा वनडे करियर का 54वां शतक
बाप रे बाप! स्टेडियम में दिखा 8 फुट लंबा अजगर, उन्नाव के तौरा गांव में मची अफरातफरी
नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामले में पहली कार्रवाई; इसके नाम दर्ज हुई एफआईआर; जानें लेटेस्ट अपडेट
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited