इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 में जब भारतीय महिला टीम मैदान पर उतरेगी तो वह प्रबल दावेदारों में से एक होगी। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलकर महत्वपूर्ण तैयारी का प्रयास किया। हालांकि भारत ये सीरीज 1-2 से हार गया, लेकिन इस बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
हरमनप्रीत कौर ने अपने 368वें अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर कदम रखा। वो अब महिला क्रिकेट के इतिहास में सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब मैच खेलने के मामले में उनसे आगे कोई नहीं है।
हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड के खिलाफ जब तीसरा वनडे मैच खेलने उतरीं तभी उन्होंने इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया था। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। सूजी बेट्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 367 मैच खेले हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी फॉर्मेट मिलाकर) में अब सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टॉप 5 खिलाड़ी हैं- पहले स्थान पर भारत की हरमनप्रीत कौर (368 मैच), दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (367 मैच), तीसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी (357 मैच), चौथे पायदान पर हैं भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (333 मैच) और पांचवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन जिन्होंने 313 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए अपना पहला मैच 2009 महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को दुनिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया। अब वो भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं और सर्वाधिक रन बनानी कप्तान भी।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बेशक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा और सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन इस दौरान भी हरमनप्रीत का बल्ला चमका और उन्होंने 40 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली जिससे भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 180 रन बना लिए। हालांकि बाद में इंग्लैंड ने कैप्सी और हीथर नाइट के अर्धशतकों के बदौलत आसानी से 6 विकेट से मैच जीता और सीरीज भी अपने नाम कर ली।
हरमनप्रीत कौर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 197 मैच खेल लिए हैं और हाल ही में उन्हें 4000 रन का आंकड़ा भी पार किया। अब तक वो 176 पारियों में 4075 रन बना चुके हैं जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वालीं हरमनप्रीत कौर ने अब तक 7 टेस्ट में 230 रन, 164 वनडे मैचों में 4541 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 197 मैचों में 4075 रन बनाए हैं। इस तरह वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 8846 रन बना चुके हैं।
Jun 14, 2026