Longest Six In T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बल्लेबाजों ने रनों की बौछार की और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। टीम इंडिया ने तो सुपर 8 के अंतिम मैच, सेमीफाइनल और फिर फाइनल में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की और अंत में चैंपियन भी बन गई। बल्लेबाजों के रिकॉर्ड्स में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी शामिल है। यहां जानिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे लंबा छक्का किस बल्लेबाज ने लगाया और कितनी थी उस छक्के की दूरी।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम चार मैचों में से तीन मैचों में 250 रन का आंकड़ा पार किया। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना दिए।
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पूरी तरह ध्वस्त करने का काम किया। जसप्रीत बुमराह (4/15) और अक्षर पटेल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और अन्य खिलाड़ियों की बेहतरीन फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 19 ओवर में ही 159 रन पर ऑल-आउट किया और 96 रनों से मैच जीता, साथ ही तीसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे लंबा छक्का भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लगाया। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने ग्रुप चरण के मैच में नामीबिया के खिलाफ बर्नार्ड शोल्टज की गेंद पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये कमाल किया।
हार्दिक पांड्या द्वारा लगाया गया टी20 विश्व कप 2026 का सबसे लंबा छक्का 109 मीटर का था। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली थी जिस दौरान 3 छक्के लगाए थे। भारत ने नीदरलैंड को 194 रनों का लक्ष्य दिया था और बाद में 17 रनों से मैच जीता था।
हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में 160.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए जिस दौरान वो एक बार नॉट-आउट भी लौटे। टूर्नामेंट में पांड्या ने 15 छक्के और 13 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट भी झटके।
टीम इंडिया के टूर्नामेंट जीतने के बाद जब हार्दिक पांड्या से उनके रिटायरमेंट व भविष्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मेरे पास अभी 10 साल और हैं और मैं 10 और आईसीसी खिताब जीतना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है। ये बहुत भावुक क्षण है। क्योंकि भारत में विश्व कप जीतना, लोगों का उत्साह अद्भुत है। हमने जो मेहनत की है, कल से ही मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। मुझे बस इतना विश्वास था कि इसके अलावा कोई और नतीजा हो ही नहीं सकता। हारने का ख्याल भी नहीं आया। मैं ईश्वर का आभारी हूं।