100 विकेट और 1000 रन..हार्दिक पांड्या ने टी20 में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

​Hardik Pandya Creates History: भारत और द.अफ्रीका के बीच पांच मैचों की धमाकेदार टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला के तीसरे टी20 मैच का आयोजन धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर लिया है और एक ऐसा कारनामा किया है जो कि कोई भी खिलाड़ी आज तक विश्व क्रिकेट में नहीं कर पाया है।

हार्दिक ने पूरे किए 100 टी20 विकेट
01 / 08

​हार्दिक ने पूरे किए 100 टी20 विकेट

​हार्दिक पांड्या ने द.अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में अपने अंतर्राष्ट्रीय 20-20 करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसी के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है​

100 विकेट वाले तीसरे भारतीय
02 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​100 विकेट वाले तीसरे भारतीय

​हार्दिक पांड्या टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ये कमाल कर चुके हैं। इसमें अर्शदीप सिंह टॉप पर मौजूद हैं।​

ट्रिस्टन स्टब्स 100वें शिकार
03 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​ट्रिस्टन स्टब्स 100वें शिकार

हार्दिक पांड्या के टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100वें शिकार ट्रिस्टन स्टब्स बन गए हैं। स्टब्स को पांड्या ने 7वें ओवर की छठी गेंद पर आउट किया है और साझेदारी भी तोड़ दी है​

भारत ने जीता टॉस
04 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​भारत ने जीता टॉस

मैच की बात करें तो सिक्का एक बार फिर से भारत के पक्ष में गिरा है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि सही साबित होता नजर आ रहा है और द.अफ्रीका की हालत खराब है।​

दअफ्रीका की खराब शुरुआत
05 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​द.अफ्रीका की खराब शुरुआत

​मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी द.अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम पॉवरप्ले में केवल 25 रन बना पाई है और इस दौरान उन्होंने 3 बड़े विकेट भी गंवा दिए हैं। वहीं भारत का दबदबा जारी है।​

भारत के लिए रचा इतिहास
06 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​भारत के लिए रचा इतिहास

​हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट के साथ-साथ 1000 रन भी बनाए हैं।​

वर्ल्ड क्रिकेट में नया रिकॉर्ड
07 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​वर्ल्ड क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने 100 विकेट और 1000 रनों का कारनामा किया हो। उनसे पहले केवल स्पिनर्स ही ये कमाल कर पाए हैं।​

हार्दिक पांड्या का टी20 करियर
08 / 08
Image Credit : AP/BCCI

​हार्दिक पांड्या का टी20 करियर

​हार्दिक पांड्या ने अब तक टी20 में कुल 123 मैच खेले हैं और इस दौरान वे 1939 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited