गंभीर के कोच ने खोला धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग का राज
एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी की दीवानगी इस कदर है कि जब वह आईपीएल में बैटिंग के लिए उतरते हैं तो स्टेडियम में मौजूद फैंस के चीयर से कुछ भी सुनाई नहीं देता है। ऐसे में अब गंभीर के कोच ने उनकी इस तगड़ी फैन फोलोइंग का राज खोला है।

धोनी की फैन फॉलोइंग का राज
धोनी की इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है कि रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी जब वह मैदान में उतरते हैं तो उनके नाम का शोर इतना होता है कि मैदान में मौजूद खिलाड़ी एक दूसरे की बात तक नहीं सुन सकते। इसकी पुष्टि मिचेल स्टार्क सहित कई विदेशी खिलाड़ी कर चुके हैं।

125 डेसिबल तक पहुंच जाता है शोर
आईपीएल 2024 में भी जब-जब धोनी ने मैदान पर एंट्री की तो शोर का मीटर 121 से 125 डेसिबल तक पहुंच गया था। आपको बता दें कि शोर का स्तर 120 डेसिबल से ज़्यादा होने पर कान को नुकसान होता है, लेकिन धोनी के फैंस इन सबसे से अनजान अपने चैंपियन को चीयर करने में पीछे नहीं हटते।

गजब की है फैन फॉलइंग
ऐसा नहीं है कि धोनी के लिए यह दीवानगी केवल मैदान पर है, बल्कि मैदान से बाहर भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। आखिरकार किसी खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी कैसे हो सकती है। इसका जवाब गंभीर के कोच डॉ संजय भारद्वाज ने दिया है।

गंभीर के कोच ने खोला राज
गौतम गंभीर के कोच ने धोनी के फैन फॉलोइंग के पीछे के कारण को डिकोड करते हुए एक इंटरव्यू में कहा 'धोनी ने एक एटमॉसफेयर बनाया है टीम जीतवाने का। धोनी का चीवमेंट भी इसका कारण है। उन्होंने दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीतवा रखे हैं। आईपीएल में चेन्नई को 5 बार ट्रॉफी जीतवा रखा है।

धोनी का पॉजिटिव एटीट्यूड भी है कारण
गंभीर के कोच यहीं नहीं रुके उन्होंने धोनी के पॉजिटिव एटीट्यूड को भी इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि आप धोनी की चाल देखिए ऐसे चलता है मानों शेर जा रहा हो। पुराने जमाने के महान खिलाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही एटीट्यूड होता था।

शेर की तरह एंटर करता है धोनी
गंभीर के कोच ने कहा कि जब धोनी मैदान पर उतरते हैं तो वह अपने कंधों को ऐसे हिलाते हुए अंदर जाते हैं मानों मैं कुछ हूं। मैं कुछ करके दिखाऊंगा। बाकी खिलाड़ियों में इस चीज की कमी रहती है।

कुछ कर गुजरने का एटीट्यूड
गंभीर के कोच ने बाकी खिलाड़ियों से धोनी की तुलना करते हुए कहा कि उनका कुछ कर गुजरने का एटीट्यूड ही उन्हें फैंस के बीच इतना पॉपुलर बनाता है। धोनी एक बार फिर आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।

छोटी-छोटी बातों पर ता है गुस्सा, सैकेंड्स में हो जाते हैं चिड़चिड़े तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

गरीबी की मोटी जंजीर तोड़कर बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे ये टीवी सेलेब्स, खुद के दमपर खड़ा किया साम्राज्य

Throwback: 12 साल बड़ी पत्नी को एलिमनी देने पर इस एक्टर के छूट गए थे पसीने, कहा था-'मैं शाहरुख खान नहीं हूं...'

3 नए नियमों के साथ होगा IPL 2025 का आगाज

Top 7 TV Gossips: शिवांगी-हर्षद के नए शो में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री, 2022 में अलग हुए थे धनश्री और युजवेंद्र

KKR vs RCB Head to Head , IPL 2025: आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का पलड़ा रहा है भारी, जानिए कैसी रही है दोनों के बीच भिड़त

UP: गाजीपुर में दो लोगों की हत्या, दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Eid Mehndi Design 2025: मेहंदी लगाकर जीत लें शौहर का दिल, ईद 2025 के लिए बस अभी से सेलेक्ट कर लें लेटेस्ट Mehndi Designs

AAP लोगों की जिंदगी से खेल रही है: दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने MCD पर कूड़ा जलाने का लगाया आरोप

गुफाओं में उकेरी लकीरें और तस्वीरें नहीं, पूर्वजों ने यहां हमारे लिए छोड़ा है टाइम-कैप्सूल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited