फिन एलेन बने नए सिक्सर किंग, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड बराबर

Finn Allen Equals Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 247 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा कर दिया। केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 16 2026, 21:47 IST
फिन एलेन ने लगाए 10 छक्केImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

फिन एलेन ने लगाए 10 छक्के

फिन एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी में 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी 10 छक्के जड़े थे। इस तरह वह एक पारी में दो बार 10 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरीImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी

उन्होंने इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वैभव भी एक IPL पारी में दो बार 10 छक्के लगा चुके हैं। वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी यह कारनामा किया है। वहीं सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने सबसे ज्यादा 4 बार एक पारी में 10 छक्के जड़े हैं।

KKR के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्केImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

KKR के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

फिन एलेन केकेआर के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एलेन ने यह कारनामा दो बार किया है। वहीं दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल 11 छक्के और पहले नंबर पर ब्रेंडन मैकलन 13 छक्के के रूप में शामिल हैं।

केकेआर के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्केImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

केकेआर के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

फिन एलेन ने इस सीजन केकेआर के लिए अब तक 27 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने केकेआर के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फिल सॉल्ट के 24 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।

खुद के रिकॉर्ड की बराबरीImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

खुद के रिकॉर्ड की बराबरी

फिन एलेन ने इस पारी में 10 छक्के लगाकर एक पारी में 10 छक्के लगाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने इससे पहले दिल्ली के खिलाफ इसी सीजन में 10 छक्के लगाए हैं।

अंगकृष रघुवंशी ने भी जड़ा तूफानी पचासाImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

अंगकृष रघुवंशी ने भी जड़ा तूफानी पचासा

इस मैच में केकेआर के अंगकृष रघुवंशी ने भी तूफानी पचासा जड़ा। रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के लगाकर 82 रनों की नाबाद पारी खेली।

तीन खिलाड़ियों ने जड़ी हाफ सेंचुरीImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

तीन खिलाड़ियों ने जड़ी हाफ सेंचुरी

केकेआर की इस पारी में फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी के अलावा कैमरन ग्रीन ने भी हाफ सेंचुरी जड़ी। ग्रीन ने 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली।

केकेआर के लिए तीसरा सर्वाधिक स्कोरImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

केकेआर के लिए तीसरा सर्वाधिक स्कोर

केकेआर ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का स्कोर बनाया। यह केकेआर का आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। केकेआर का सबसे बड़ा स्कोर साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 272 रन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!