T20 की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का विश्व रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। जहां बल्लेबाज कम गेंद खेलकर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई बल्लेबाज एक पारी में ज्यादा गेंद खेले। हालांकि, ऐसा हुआ है। एक बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करते हुए लंबी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं वो कौन है और ऐसा कब हुआ था।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 19 2026, 21:44 IST
हर टीम को मिलती है 120 गेंदImage Credit : BCCI/ICC/CA01 / 07

हर टीम को मिलती है 120 गेंद

T20 क्रिकेट यानी फटाफट क्रिकेट को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में शामिल कर लिया गया है। इससे अब इस फॉर्मेट को बड़ा मंच मिलेगा। खेल के इस फॉर्मेट में स्ट्राइक-रेट काफी मायने रखता है। खासकर क्रीज पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। इसके अलावा, प्रत्येक टीम को एक पारी में केवल 120 गेंदों का ही सामना करने का मौका मिलता है। हालांकि, कभी-कभी बल्लेबाज ज्यादा गेंद खेलकर लंबी पारी खेल जाते हैं।

दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC/CA02 / 07

दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम विश्व रिकॉर्ड

हालांकि, पिछले कुछ सालों में कुछ मौके ऐसे भी आए जब T20 क्रिकेट में बल्लेबाजों ने अलग प्रकार का खेल दिखाया है। जहां फैंस को गेंदों के लिहाज से बल्लेबाजों की लंबी पारी देखने को मिली है। T20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे अधिक गेंदों का सामना करने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं। एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर लंबी पारी खेलने का संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने खेली हैं सबसे ज्यादा गेंदImage Credit : BCCI/ICC/CA03 / 07

एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने खेली हैं सबसे ज्यादा गेंद

साल 2018 में, एरोन फिंच ने ससेक्स के खिलाफ इंग्लिश काउंटी टीम सरे के लिए बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों में नाबाद 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। फिंच ने इस दौरान अपनी टीम की लगभग 66 प्रतिशत गेंदों का खुद ही सामना किया था। मैच में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे। इसके जबाव में ससेक्स 140 रन बनाकर सिमट गई थी।

मार्कस स्टोइनिस भी लिस्ट में शामिलImage Credit : BCCI/ICC/CA04 / 07

मार्कस स्टोइनिस भी लिस्ट में शामिल

दो साल बाद, फिंच के साथी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने बिग बैश लीग मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी की। मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए स्टोइनिस ने 79 गेंद में नाबाद 147 रन बनाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। मैच में मार्कस स्टोइनिस के ओपनिंग पार्टनर हिल्टन कार्टराइट ने 40 गेंद में 59 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने सिडनी सिक्सर्स द्वारा उस पारी में फेंकी गई 121 गेंदों में से 119 (एक नो बॉल) खेली थी।

टी20I में भी बनाया है विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC/CA05 / 07

टी20I में भी बनाया है विश्व रिकॉर्ड

एरोन फिंच के नाम T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे लंबी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2018 में, फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंद में 172 रन बनाए थे, जो कि इतिहास में सबसे अधिक व्यक्तिगत T20I स्कोर है।

ब्रेंडन टेलर का भी नाम लिस्ट में Image Credit : BCCI/ICC/CA06 / 07

ब्रेंडन टेलर का भी नाम लिस्ट में

टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर लंबी पारी खेलने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर का नाम दर्ज है। टेलर ने साल 2021 में मिड वेस्ट राइनोज के लिए खेलते हुए मैशोनलैंड ईगल्स के खिलाफ 78 गेंद पर नाबाद 140 रन बनाए थे।

कमेंट्री करते हैं एरोन फिंचImage Credit : BCCI/ICC/CA07 / 07

कमेंट्री करते हैं एरोन फिंच

पहले नंबर पर काबिज एरोन फिंच ने साल 2022 में आखिरी बार आईपीएल खेला था। तब वह केकेआर टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वह आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिकी। फिलहाल उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले लिया है। अब वह कमेंट्री पैनेल का हिस्सा हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!