धोनी का T20 रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दिनेश कार्तिक ने कही बड़ी बात

Dinesh Karthik Breaks MS Dhoni Record: भारतीय क्रिकेट इतिहास में विकेटकीपर के रूप में दो बड़े नाम सालों तक फैंस की नजरों में रहें, ये अलग बात है कि महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़कर काफी आगे निकल गए, जबकि कार्तिक ने धोनी से पहले अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। धोनी 43 साल के हैं और कार्तिक 39 साल के हैं, लेकिन दोनों में अब भी क्रिकेट खेलने की ललक बरकरार है। यही वजह है कि जहां धोनी इस उम्र में भी आईपीएल 2025 खेलने के लिए कमर कस चुके हैं और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग SA20 में खेलते हुए धोनी का एक शानदार टी20 रिकॉर्ड तोड़ डाला है और उसके बाद खास प्रतिक्रिया भी दी है।

कार्तिक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
01 / 07

कार्तिक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

भारत के अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने SA20 लीग में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी का एक खास टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा और उसके बाद क्या कुछ कहा है।

रिटायर्ड क्रिकेटर का धमाल
02 / 07

रिटायर्ड क्रिकेटर का धमाल

दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, फिर आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा की। कुछ समय कमेंट्री की और फिर मन बदला तो दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलने चल पड़े। रिटायर्ड खिलाड़ियों में अगर कोई अब तक धोनी को टक्कर दे रहा है तो वो कार्तिक ही हैं।

SA20 में पहला भारतीय
03 / 07

SA20 में पहला भारतीय

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जब दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में खेलने का फैसला लिया तो वो SA20 में खेलने वाले भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए।

कार्तिक ने SA20 में बनाए इतने रन
04 / 07

कार्तिक ने SA20 में बनाए इतने रन

दिनेश कार्तिक ने हाल में समाप्त हुए SA20 में राजस्थान रॉयल्स की दक्षिण अफ्रीकी टीम पार्ल रॉयल्स से खेलते हुए टूर्नामेंट में इस बार 130 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने धोनी का खास रिकॉर्ड तोड़ डाला। आइए उसके बारे में जान लेते हैं।

धोनी से आगे निकले कार्तिक
05 / 07

धोनी से आगे निकले कार्तिक

दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग खेलने के दौरान कार्तिक ने जो 130 रन बनाए, उस दौरान वो टी20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और लीग मिलाकर) में रनों के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं।

अब कार्तिक और धोनी के आंकड़े
06 / 07

अब कार्तिक और धोनी के आंकड़े

टी20 क्रिकेट में अब तक दिनेश कार्तिक ने 412 मैचों में खेलते हुए 7537 रन बना लिए हैं। इस तरह से वो धोनी को पछाड़ने में सफल रहे। धोनी ने अब तक 391 टी20 मैचों में 7432 रन बनाए हैं।

कार्तिक ने दिया ये बयान
07 / 07

कार्तिक ने दिया ये बयान

धोनी के रनों का टी20 रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकलने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा- ये जानकर अच्छा लगा कि मैं धोनी से आगे निकला। लेकिन ये ज्यादा दिन तक जारी नहीं रहेगा। ये मुझे परेशान नहीं करेगा। मुझे खुशी होगी कि वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला विकेटकीपर रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited