डेरिल मिचेल ने रचा भारत के खिलाफ इतिहास, तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Daryl Mitchell Vishwa Record: आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में धमाल मचा दिया। मिचेल के बल्ले का रन उगलने का सिलसिला वडोदरा से इंदौर तक जारी रखा। वनडे फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम के खिलाफ उसके ही घर पर लगातार दूसरा शतक जड़कर मिचेल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
मिचेल ने 106 गेंद में जड़ा शतक
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर धमाल मचाते हुए महज छठी पारी में चौथा शतक जड़ दिया। मिचेल ने 106 गेंद 10 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
खेली 137 रन की शानदार पारी
डेरिल मिचेल इंदौर में 137(131) रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के जड़े। मोहम्मद सिराज ने उनका शिकार किया।
जड़ा लगातार दूसरा शतक
डेरिल मिचेल ने वडोदरा में 84 रन की पारी खेलकर सीरीज की शुरुआत की थी। इसके बाद राजकोट में उन्होंने 131 रन की पारी खेली और अब इंदौर में 137 रन जड़ दिए।
मौजूदा सीरीज में मचाया धमाल
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैच की तीन पारी में डेरिल मिचेल ने एक बार नाबाद रहते हुए 176 के औसत और 110.34 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 352 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
तोड़ा क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के क्विंटन डिकॉक का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डिकॉक ने साल 2013 में 342 रन बनाए थे। लेकिन मिचेल 352 रन के आंकड़े के साथ उनसे आगे निकल गए हैं।
भारत के खिलाफ जड़ा शतकीय चौका
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर शतकीय चौका जड़ा। इंदौर से पहले उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में मुंबई और राजकोट में शतक जड़े थे। 8 पारियों में भारत के खिलाफ उनके खाते में 4 शतक दर्ज हो गए हैं।
भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक
भारत में भारतीय टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में डेरिल मिचेल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। डिविलियर्स ने भारत में उसके खिलाफ 5 शतक जड़े थे। वहीं मिचेल के नाम चार शतक दर्ज हो गए हैं।
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
भारत बंद आज: क्या देशव्यापी हड़ताल के बीच बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? दूर करें कंफ्यूजन
ईरान में विरोध-प्रदर्शनों में अब तक हुई 7000 लोगों की मौत, आकड़ा और बढ़ने की आशंका
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों के लिए खुशियों का दिन रहेगा 12 फरवरी, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
आज क्या है 12 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज हग डे है क्या
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited