1 ओवर में 39 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवराज सिंह के 6 छक्के भी पीछे छूटे

World Record Of Most Runs In One Over: साल 2007 के टी20 विश्व कप में जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे, तब वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) था। लेकिन क्या आपको पता है कि वो वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट चुका है। युवराज ने 6 गेंदों में 36 रन बनाए थे लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा है जो इससे भी दो कदम आगे जा निकला।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 15 2026, 08:55 IST
एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का विश्व रिकॉर्डImage Credit : X/SamoaInternationalCricket01 / 08

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का विश्व रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तमाम तरह के रिकॉर्ड बने हैं। कुछ नामी देशों के खिलाड़ियों ने बनाए हैं तो कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जो बन तो गए लेकिन कम ही फैंस को इसके बारे में पता है। ऐसा ही है एक ओवर में सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड। यहां जानेंगे कि किसके नाम है ये रिकॉर्ड और कैसे टूटा युवराज का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

समोआ के खिलाड़ी ने रचा था इतिहासImage Credit : X/SamoaInternationalCricket02 / 08

समोआ के खिलाड़ी ने रचा था इतिहास

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड अब एक छोटे से द्वीप देश समोआ के बल्लेबाज के नाम दर्ज है। इस खिलाड़ी का नाम है डेरियस विसेर, जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचा।

टी20 विश्व कप क्वालीफायर मैच में बना था रिकॉर्डImage Credit : X/FC03 / 08

टी20 विश्व कप क्वालीफायर मैच में बना था रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाने के लिए जब तमाम देशों के बीच दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों का आयोजन हो रहा था तब समोआ का मैच हुआ एक और छोटे से द्वीप देश वनुआतु से, ये एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इसी मैच में टूट गया था युवराज सिंह का रिकॉर्ड।

डेरियस विसेर ने लगा दिए छक्के पे छक्के, 1 ओवर में बने 39 रनImage Credit : X/FC04 / 08

डेरियस विसेर ने लगा दिए छक्के पे छक्के, 1 ओवर में बने 39 रन

इस मैच में समोआ पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस पारी में समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसेर लगातार आक्रामक शॉट्स खेल रहे थे। तभी पारी के 15वें ओवर में वनुआतु टीम के गेंदबाज नलिन निपिको के खिलाफ डेरियस विसेर ने छक्कों की ऐसी बौछार की, जिससे एक ओवर में 39 रन बन गए। जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नए विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया।

कैसे बने 6 गेंदों में 39 रनImage Credit : X/FC05 / 08

कैसे बने 6 गेंदों में 39 रन

जब युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाते हुए 36 रनों का टी20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तब शायद ही किसी ने सोचा था कि कभी इससे भी ज्यादा रन एक ओवर में बनेंगे। लेकिन नलिन निपिको के इस ओवर में ऐसा ही हुआ जब डेरियस विसेर ने 6 छक्के तो लगाए ही, साथ ही निपिको ने 3 नो-बॉल भी दीं और इस तरह से 6 गेंदों में 39 रन बने।

डेरियस ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारीImage Credit : X/SamoaInternationalCricket06 / 08

डेरियस ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारी

समोआ और वनुआतु के बीच इस टी20 इंटरनेशनल मैच में समाओ ने 20 ओवर में 174 रन बनाए, जिसमें 132 रन अकेले डेरियस विसेर ने बनाए थे। डेरियस ने पारी में सिर्फ 64 गेंदों में 132 रन बनाकर इतिहास रचा था, जिसमें 5 चौके और 14 छक्के शामिल रहे थे।

कितने रन से जीता था मैचImage Credit : ICC07 / 08

कितने रन से जीता था मैच

मैच में समोआ ने डेरियस विसेर की यादगार पारी और एक ओवर में सर्वाधिक रनों के विश्व रिकॉर्ड के बदौलत 174 रन तो बनाए लेकिन इसके बावजूद उनको सिर्फ 10 रन से जीत मिली क्योंकि वनुआतु ने भी 9 विकेट पर 164 रन बना दिए।

कितने देश खेल रहे हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटImage Credit : X/ItalyCricket08 / 08

कितने देश खेल रहे हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

टी20 क्रिकेट अब धीरे-धीरे इतना लोकप्रिय हो चुका है कि यूरोप से लेकर छोटे-छोटे देश भी इस क्रिकेट फॉर्मेट को अपना चुके हैं। मौजूदा समय में आधिकारिक तौर पर तकरीबन 108 देश टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!