IPL 2026 में इन टीमों से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, कब और किससे हैं शुरुआती 4 मुकाबले

Chennai Match In IPL 2026: आईपीएल ने शुरुआती 20 मैच के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। हमेशा की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा बज चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को लेकर है। इस बार इसके पीछे एक नहीं बल्कि दो-दो कारण हैं। धोनी को लेकर तो फैंस को चेन्नई का इंतजार रहता ही था, लेकिन इस बार संजू सैमसन भी येलो जर्सी में खेलने वाले हैं। ऐसे में उन्हें देखने के लिए चेन्नई फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। चलिए जानते हैं कि चेन्नई के शुरुआती 4 मैच किस टीम से कहां हैं और कब पहली बार संजू येलो जर्सी में दिखने वाले हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 14 2026, 14:47 IST
सीएसके शुरुआती मुकाबले Image Credit : IPL01 / 07

सीएसके शुरुआती मुकाबले

सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स इस बार कई बदलाव के साथ इस सीजन आईपीएल में उतरेगी। हमेशा अनुभव को तरजीह देने वाली यह टीम पहली बार युवा खिलाड़ियों के दम पर ट्रॉफी जीतने उतरेगी। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा युवा खिलाड़ियों पर पैसा लुटाने वाली टीम सीएसके ही है और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि सबसे ज्यादा चौके-छक्के इस बार यही टीम दिखाएगी। चलिए जानते हैं इस टीम के शुरुआती 4 मुकाबलों के बारे में जो इस बार वे खेलने वाले हैं।

CSK का पहला मैच कबImage Credit : IPL02 / 07

CSK का पहला मैच कब

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को खेलेगी। आईपीएल शुरू होने के दो दिन बाद चेन्नई की टीम पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी। चेन्नई की जर्सी में संजू पहला मुकाबला अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।

CSK का दूसरा मुकाबला Image Credit : IPL03 / 07

CSK का दूसरा मुकाबला

चेन्नई अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को चेन्नई में खेलेगी। यह घर पर इस सीजन का उनका पहला मुकाबला होगा।

तीसरा मुकाबला Image Credit : IPL04 / 07

तीसरा मुकाबला

चेन्नई अपना तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेलेगी। इस मैच में उसके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होगी जो इस बार ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी।

चेन्नई का चौथा मुकाबला Image Credit : IPL05 / 07

चेन्नई का चौथा मुकाबला

चेन्नई का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा, जब अक्षर पटेल और और रुतुराज गायकवाड़ आमने-सामने होंगे।

चेन्नई की तैयारी शुरूImage Credit : IPL06 / 07

चेन्नई की तैयारी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस तस्वीर में आर उर्विल पटेल के साथ पहली बार टीम में शामिल किए गए प्रशांत वीर को देख सकते हैं। प्रशांत सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

रोमांच होगा दोगुनाImage Credit : IPL07 / 07

रोमांच होगा दोगुना

इस बार चेन्नई के फैंस को दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा। पहली बार उन्हें संजू सैमसन, एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़ की तिकड़ी एक साथ खेलते नजर आएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!