प्लेऑफ में अब कैसे पहुंचेगी CSK, जानें कैसा आईपीएल 2026 का समीकरण

CSK Qualification Scenario: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में शानदार वापसी करते हुए अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभवनाओं को बरकरार रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार दोपहर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 204 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में छठी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में एंट्री की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। जानिए अब चेन्नई के लिए कैसे खुलेंगे प्लेऑफ के दरवाजे? राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांसेस हैं और इसके लिए उसे क्या करना होगा? (फोटो क्रेडिट AP)

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 10 2026, 21:53 IST
सीजन में हासिल की छठी जीत​01 / 07

सीजन में हासिल की छठी जीत​

​चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने 4 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। यह सीएसके की मौजूदा सीजन में छठी जीत है।(फोटो क्रेडिट AP)​

अंक तालिका में  पांचवें स्थान पर पहुंची चेन्नई02 / 07

अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची चेन्नई

​चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी देकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया है। उसके खाते में 11 मैच में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट 0.185 का है। सीएसके से ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम हैं।​

पूरी की जीत की हैट्रिक03 / 07

पूरी की जीत की हैट्रिक

आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन मैच में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज की और प्लेऑफ में रेस में वापसी करने में सफल रही। पिछले तीन मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज करने में सफल रही।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

प्लेऑफ में एंट्री के लिए चाहिए कितने अंक04 / 07

प्लेऑफ में एंट्री के लिए चाहिए कितने अंक

आईपीएल के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक टीमों को अपने नाम करने होंगे। 11 मैच में से 6 में जीत के साथ चेन्नई के खाते में 12 अंक हैं। 16 अंक के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे दो मैच और जीतने होंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

एक और हार, मुश्किल होगी राह05 / 07

एक और हार, मुश्किल होगी राह

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को बाकी बचे तीन लीग मैच में से दो में जीत दर्ज करनी होगी। अगर एक भी मैच सीएसके गंवा देती है तो उसके लिए बाकी के दो मैच करो या मरो वाले हो जाएंगे। किसी भी स्थिति में प्लेऑफ में एंट्री के लिए उसे बाकी बचे दो मैच अपने नाम करने होंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

अब इन टीमों से होगी भिड़ंत06 / 07

अब इन टीमों से होगी भिड़ंत

चेन्नई सुपर किंग्स की अब बाकी बचे तीन मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से 15 मई को लखनऊ में, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई में और 21 मई को गुजरात टाइटन्स से अहमदाबाद में भिड़ंत होनी है। चेन्नई को हैदराबाद और गुजरात से कड़ी चुनौती मिल सकती है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

पिछले सीजन हाल हुआ था बेहाल07 / 07

पिछले सीजन हाल हुआ था बेहाल

​साल 2023 में पांचवां खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2024 में पांचवें पायदान पर रही थी। नेट रन रेट के आधार पर वो प्लेऑफ में एंट्री करने से आरसीबी के मुकाबले में चूक गई थी। इसके बाद साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन 14 मैच में 4 जीत के साथ दसवें स्थान पर रही थी। ऐसे में उसके सामने पिछले सीजन के प्रदर्शन से उबरने की चुनौती थी और वो ऐसा करने में सफल रही है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!