क्या धोनी बना पाएंगे ये अनोखा IPL शतक, रिकॉर्ड से बस 1 कदम दूर

MS Dhoni Approaching Milestone: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में बुरा हाल हो रखा है। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम अपने 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। बीच टूर्नामेंट टीम का कप्तान बदला, रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर टीम की कमान संभाल ली, हालांकि फिर भी टीम के प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जाएगी या नहीं, अब तो ये सिर्फ उनकी किस्मत के भरोसे है। लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत खास और बड़े रिकॉर्ड के करीब जरूर हैं। क्या है ये रिकॉर्ड, आइए जान लेते हैं।

धोनी एक और रिकॉर्ड के करीब
01 / 07

धोनी एक और रिकॉर्ड के करीब

चेन्नई की टीम आईपीएल 2025 में कोई कमाल कर रही हो या नहीं, लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जरूर कुछ ना कुछ रिकॉर्ड हर मैच में अपने नाम कर रहे हैं। अब एक और रिकॉर्ड के वो करीब हैं, हालांकि मौजूदा हालातों में ये रिकॉर्ड पूरा करना इतना आसान नहीं होगा।

धोनी शतकीय रिकॉर्ड के करीब
02 / 07

धोनी शतकीय रिकॉर्ड के करीब

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में आज तक एक भी शतक नहीं जड़ा है, लेकिन अब वो एक खास शतक बनाने के करीब हैं। ये एक ऐसा शतक है जिसके करीब भी कोई नहीं है।

नॉट-आउट रहने का रिकॉर्ड
03 / 07

नॉट-आउट रहने का रिकॉर्ड

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल के अपने 18 सालों के करियर में 99 बार नॉट-आउट रह चुके हैं। अब उन्हें 100 नॉट-आउट का रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ एक बार और बिना आउट हुए पवेलियन लौटना होगा। वैसे इस मामले में दूसरे नंबर पर जो खिलाड़ी है वो भी उनसे काफी दूर है। ये खिलाड़ी हैं धोनी की टीम से ही रविंद्र जडेजा जो आईपीएल इतिहास में 79 बार नॉट-आउट रहे हैं।

कहीं 99 पर ना अटक जाएं माही
04 / 07

कहीं 99 पर ना अटक जाएं माही

फैंस को डर इस बात का होगा कि कहीं 99 नॉट-आउट पर ही ना अटक जाएं धोनी। क्योंकि टीम की स्थिति टूर्नामेंट में इस समय सही नहीं दिख रही, बल्ले से धोनी का फॉर्म भी कुछ खास नहीं है। वो बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे बल्लेबाजी करने उतरते हैं और उन पलों में बड़े शॉट्स लगाने में चक्कर में उनका नॉट-आउट लौटना मुश्किल ही लगता है।

इस बार कितनी बार नॉट-आउट
05 / 07

इस बार कितनी बार नॉट-आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी आईपीएल 2025 में अब तक 9 मैचों की सभी 9 पारियों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इनमें अधिकतर में वो अंतिम ओवरों में ही बल्लेबाजी करने आए हैं। अब तक वो मौजूदा सीजन में 4 बार नॉट-आउट रह चुके हैं, जिसमें से एक बार वो अपनी टीम को जीत दिलाकर भी लौटे हैं।

धोनी के आईपीएल 2025 में कितने रन
06 / 07

धोनी के आईपीएल 2025 में कितने रन

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब तक महेंद्र सिंह धोनी 9 मैचों की 9 पारियों में 142.85 के स्ट्राइक रेट और 28 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाने में सफल हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 30 रन रहा है।

क्या चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचेगी
07 / 07

क्या चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचेगी

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए रेस तेज हो चुकी हैं और चेन्नई सुपर किंग्स अब भी कुल 4 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें नंबर पर है। ऐसी स्थिति में उनका प्लेऑफ में पहुंचा कोई करिश्मा ही हो सकता है। इसके लिए उन्हें ना सिर्फ अपने बाकी बचे सभी 5 मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंचना होगा। इसके अलावा अपना नेट रन रेट भी मजबूत करना होगा और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि मुंबई, पंजाब और लखनऊ की टीमें 14 या उससे कम अंकों पर ही रहें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited