कूपर कॉनली ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 18 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। धर्मशाल में खेले गए इस मुकाबले में भले ही कॉनली अर्धशतकीय पारी से चूक गए, लेकिन 37 रन की इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए जानते हैं कि कॉनली ने आखिर कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पंजाब किंग्स के सामने 223 रन का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करते हुए कूपर कॉनली ने 22 गेंद में 37 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के जड़े।
कूपर कॉनली ने जैसे ही अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा, उन्होंने मुंबई इंडियंस के सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सनथ जयसूर्या ने अपने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में 31 छक्के जड़े थे।
कूपर कॉनली ने सनथ जयसूर्या का 31 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब अपने पहले ही आईपीएल सीजन में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। कॉनली को पंजाब किंग्स ने इस साल 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।
आईपीएल 2026 की बात करें तो कॉनली पंजाब किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 13 मैच में 473 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक भी जड़े हैं।
कूपर कॉनली ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 59 गेंद में नाबाद 107 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा ओवरसीज खिलाड़ी बने थे।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
223 रन के जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 199 रन ही बना पाई और उसने 23 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
Jun 14, 2026