वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में साझा रूप से सातवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मैच में सबसे ज्यादा 40 छक्के जड़े हैं। उनके पास तीन और मैच बचे हैं। उनके पास लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। वो इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 17 छक्के दूर हैं। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
वैभव सूर्यवंशी के साथ एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सातवें पायदान पर निकोलस पूरन हैं। पूरन ने साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 40 छक्के 14 मैच में जड़े थे। साल 2025 में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े थे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे पायदान पर है। अभिषेक ने साल 2024 में 16 मैच में 42 छक्के जड़े हैं। साल 2024 के अभिषेक सिक्सर किंग रहे थे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2011 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 44 छक्के 12 मैच में जड़े थे। वो सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर भी थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। बटलर ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 17 मैच में 45 छक्के जड़े थे। वो सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में क्रिस गेल तीसरे स्थान पर भी हैं। गेल ने साल 2013 में सीजन में 51 छक्के 16 मैच में जड़े थे। वो आईपीएल 2013 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर भी बने थे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे स्थान केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने साल 2019 में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सीजन में 14 मैच की 13 पारी में 52 छक्के जड़े थे। वो सीजन के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर भी बने थे।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने साल 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 15 मैच की 14 पारी में 59 छक्के जड़े थे। गेल का ये रिकॉर्ड 14 साल बाद भी कायम है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)