IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी

Who Will Become Most Expensive Player In IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख 16 दिसंबर है। इस दिन अबु धाबी के एतिहाद एरीना में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 19) के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इस बार छोटी नीलामी होनी है लेकिन ये दिलचस्प होने वाली है इतना तय है क्योंकि सिर्फ 350 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ है और अधिकतम खिलाड़ी जो बिक सकते हैं, उनकी संख्या बहुत कम है। क्योंकि रिटेनशन और ट्रेडिंग के जरिए सभी 10 टीमें अपनी टीमें तकरीबन पूरी कर चुकी हैं, अब हर टीम में कुछ ही जगह भरना बाकी है। ऐसे में भी एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नीलामी (IPL Auction) से पहले ऐसी चाल चली है जो उसको सबसे महंगा खिलाड़ी बना सकता है।

IPL नीलामी से पहले बड़ी चाल
01 / 08
Image Credit : AP

IPL नीलामी से पहले बड़ी चाल

आईपीएल 2026 नीलामी के लिए सभी 10 टीमों की रणनीति तैयार हो रही होगी। किस खिलाड़ी को खरीदना है और किसको नहीं। आगामी आईपीएल ऑक्शन में हमको काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। लेकिन एक तरफ जहां टीमें अपनी रणनीति बना रही हैं, वहीं खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। अपनी काबीलियत को आंकते हुए ऐसे ही एक क्रिकेटर ने नीलामी से पहले बड़ा दांव चल दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन
02 / 08
Image Credit : BCCI/IPL

इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन

टी20 क्रिकेट की सबसे महंगी लीग आईपीएल का 19वां संस्करण भी उतना ही दिलचस्प होगा जितना हर साल होता है, लेकिन इस बार की नीलामी सभी टीमों के मालिकों के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है। क्योंकि ये मिनी यानी छोटा ऑक्शन होगा जहां हर टीम के पास सीमित बजट मौजूद रहेगा।

अधितकम 77 खिलाड़ी बिक पाएंगे
03 / 08
Image Credit : BCCI/IPL

अधितकम 77 खिलाड़ी बिक पाएंगे

आईपीएल 2026 नीलामी के लिए रजिस्टर किए गए 1355 खिलाड़ियों में बीसीसीआई ने कटौती करने के बाद अब 350 खिलाड़ियों का नाम नीलामी में बिकने के लिए छोड़ा है। इनमें भी सिर्फ अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे अगर सभी टीमें अपने 25 खिलाड़ी के कोटे को पूरा करने का मन बनाती हैं।

कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी
04 / 08
Image Credit : BCCI/IPL

कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी

जिन 350 खिलाड़ियों की बोली इस बार के आईपीएल ऑक्शन में लगने वाली है उनमें 240 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 110 विदेशी खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं। इसमें भी सिर्फ 45 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी न्यूनतम कीमत यानी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय की है।

नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खेला दांव
05 / 08
Image Credit : Instagram/Camerongreen

नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खेला दांव

IPL ऑक्शन के लिए टीमें तो अपनी स्ट्रैटजी बना ही रही हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी भी ऐसे हैं जो अपना दांव खेलने से पीछे नहीं रहते। ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन जिन्होंने नीलामी से पहले एक खास चाल चली है।

अपना नाम बल्लेबाज के रूप में रजिस्टर कराया
06 / 08
Image Credit : Instagram/Camerongreen

अपना नाम बल्लेबाज के रूप में रजिस्टर कराया

मिनी ऑक्शन में टीमों के पास बजट कम है, ऐसे में जिन खिलाड़ियों की बोली पहले सेट में लगेगी उनको बड़ी रकम मिलने के आसार सबसे ज्यादा होते हैं। नीलामी में पहला सेट बल्लेबाजों का होता है। कैमरुन ग्रीन वैसे तो एक नामी ऑलराउंडर हैं, लेकिन मौके को भांपते हुए उन्होंने आईपीएल नीलामी में अपना नाम बल्लेबाज के रूप में रजिस्टर करा दिया है ताकि उनकी बोली पहले सेट में लगे। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

18 करोड़ रुपये से आगे नहीं जा सकेंगे ग्रीन
07 / 08
Image Credit : Instagram/Camerongreen

18 करोड़ रुपये से आगे नहीं जा सकेंगे ग्रीन

दरअसल, बहुत से विदेशी खिलाड़ी बड़ी रकम हासिल करने के चक्कर में छोटी आईपीएल नीलामी में अपना नाम रजिस्टर कराते हैं। इसलिए टीमों की चिंता देखते हुए बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है कि मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम कीमत 18 करोड़ रुपये तक ही जा सकेगी और बड़े ऑक्शन में अधिकतम कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी की रकम से आगे कोई विदेशी नहीं जा सकेगा। ऐसे में कैमरुन ग्रीन का दांव जरूर अच्छा है लेकिन 18 करोड़ रुपये से ऊपर उनकी बोली नहीं लग सकेगी। इससे पहले वो 2023 में 17.5 करोड़ में सबसे महंगे ऑलराउंडर के रूप में बिके थे।

ये दोनों टीमें ग्रीन के लिए टकरा सकती हैं
08 / 08
Image Credit : BCCI/IPL

ये दोनों टीमें ग्रीन के लिए टकरा सकती हैं

आईपीएल 2026 में जो दो टीमें कैमरुन ग्रीन पर बड़ी रकम लुटाने के लिए आपस में टकरा सकती हैं, वो हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), क्योंकि दोनों ही टीमों को अपना मिडिल ऑर्डर मजबूत करने की जरूरत है और कैमरुन ग्रीन उनकी नीलामी रणनीति में सबसे फिट बैठ रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited