1000 दिन बाद लौटा गेंदबाज, कमाल का प्रदर्शन करने के बाद हुई दर्दनाक घटना
Blair Tickner Test Cricket Comeback After 1000 Days: कुछ खिलाड़ियों की किस्मत कभी-कभी उनकी प्रतिभा पर भारी पड़ जाती है। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी का संघर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के बावजूद कभी खत्म नहीं होता। ये सब कुछ एक साथ मिलाकर इस समय एक क्रिकेटर के साथ हो रहा है। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ब्लेयर टिकनर के लिए साल 2025 अजीब सा साल रहा है। टिकनर ने अब टेस्ट क्रिकेट में 1000 दिन बाद वापसी की है। वेलिंगटन में चल रहे न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच (NZ vs WI 2nd Test) में एक बार फिर हजार दिन बाद ये क्रिकेटर सफेद जर्सी पहनकर उतरा लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने अजीब कहानी बयां कर दी। ना घर पर चीजें ठीक हैं और अब मैदान पर भी चीजें मनमुताबिक होते-होते रह गईं।
क्या से क्या हो गया
वेस्टइंडीज और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ और इस मैच में दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग-11 में कुल 8 बदलाव करने पड़े थे क्योंकि दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल थे, खासतौर पर न्यूजीलैंड के लिए। इसी के चलते न्यूजीलैंड ने जहां दो खिलाड़ियों को करियर शुरू करने का मौका दिया, वहीं एक ऐसे खिलाड़ी को भी मैदान पर उतारा जिसने पिछले दो सालों से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था। वो मैदान पर उतरा, धमाल मचाया, उसके बाद क्या हुआ, यहां आपको सब बताते हैं।
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज साल में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। फिर दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन में शुरू हुआ जहां टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पिच को देखते हुए पहले बॉलिंग करना सही समझा। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी।
पूरी कैरेबियाई टीम कम स्कोर पर पवेलियन पहुंची
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जब पहले बल्लेबाजी के लिए आई तो उनकी पारी में अर्धशतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप और शाई होप की 48 रनों की पारी के अलावा और कुछ नजर नहीं आया। देखते-देखते सिर्फ 75 ओवर में वेस्टइंडीज की पारी 201 रन पर ढह गई।
मेजबान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कमाल
मेहमान वेस्टइंडीज को मैच के पहले ही दिन पहली पारी में 201 रन पर समेटने का श्रेय जाता है कीवी टीम के फास्ट बॉलर्स को। डेब्यू कर रहे माइकल राए ने 3 विकेट लिए, जेकब डफी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट झटके। लेकिन असल कमाल किया ब्लेयर टिकनर ने जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को हैरान-परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ब्लेयर टिकनर के पारी में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
ब्लेयर टिकनर ने इस पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 ओवर किए जिस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर किए और सिर्फ 2.00 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने अपने 4 विकेटों में वेस्टइंडीज के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार का शिकार बनाया जिसमें ओपनर ब्रैंडन किंग, इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाई होप और मध्यक्रम के बल्लेबाज केएआर हॉज के विकेट शामिल थे।
इसके बाद हो गई दुखद घटना
ब्लेयर टिकनर चाहते तो अपने 5 विकेट पूरे कर सकते थे, लेकिन उससे पहले ही फील्डिंग के दौरान डाइव लगाने के चक्कर में उनको गंभीर चोट लगी। कुछ देर तक डॉक्टर ने उनकी जांच की, लेकिन फिर तय हुआ कि चोट बेहद गंभीर है और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाना पड़ा।
1000 दिन बाद की थी वापसी
अजीब ही किस्मत है कि ब्लेयर टिकनर टेस्ट क्रिकेट से 999 दिन दूर रहने के बाद 1000वें दिन उनको दोबारा टेस्ट मैच खेलने का मिला था। टिकनर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 17 मार्च 2023 को खेला था, जिसके बाद अब जाकर उनको मौका मिला। वापसी करते हुए भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखा दी लेकिन फिर एक ऐसी चोट लगी जिसकी वजह से शायद अब उन्हें फिर से मैदान से लंबे समय तक दूरी बनानी पड़ सकती है।
पिता अस्पताल में, पत्नी भी गंभीर रूप से बीमार
संघर्ष की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, हाल में जब उन्होंने नवंबर की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच की भूमिका निभाई थी, उसके ठीक बाद उनके पिता को स्ट्रोक आया था और तब से अब तक वो अस्पताल में ही हैं। यही नहीं, टिकनर की पत्नी सारा भी ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका पिछले साल अप्रैल से इलाज चल रहा है। घर में इतना कुछ चल रहा है और टिकनर परिवार का ध्यान भी रख रहे हैं, साथ ही देश के लिए क्रिकेट भी खेलना चाहते हैं। लेकिन किस्मत ही अजीब है कि अब उनको भी अस्पताल ले जाना पड़ा है।
ODI में भी हुई थी यादगार वापसी
ब्लेयर टिकनर ने इसी साल वनडे क्रिकेट में भी शानदार वापसी की थी। उन्होंने मई 2023 के बाद से कोई वनडे नहीं खेला था, लेकिन इस साल अक्टूबर-नवंबर में अचानक उनको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दो मैच खेलने का मौका मिला जहां दोनों मैचों में उन्होंने 4-4 विकेट लिए। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे खेला और उसमें भी एक विकेट झटका था।
अब तक करियर में कितने विकेट
इस शानदार तेज गेंदबाज ने अब तक 3 टेस्ट मैचों में 12 विकेट, 16 वनडे मैचों में 25 विकेट और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19 विकेट लिए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में वो 518 विकेट ले चुके हैं।
17 साल के बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया अंडर-19 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड
55 इंच Smart TV की कीमत हुई धड़ाम, LG, Samsung, Sony, Xiaomi में 61% तक का हुआ Price cut
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये कंपनी देगी भोजन, देखें मेन्यू, क्या स्वाद भी होगा लाजवाब?
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उड़ाड दी इन हसीनाओं की बसी-बसाई गृहस्थी, एक का मुंह बोले भाई से जुड़ा था नाम!!
Debit-Credit Card को इन चार जगहों पर जरा संभलकर करें इस्तेमाल, 90% लोग करते हैं ये गलती
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, कार चालक ने हिंदू युवक को कुचला; मौके पर ही हुई मौत
आलिया भट्ट-करीना कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, 2016 में ऐसी दिखती थी ये हसीनाएं
VIDEO: 'लॉ मिनिस्टर, कृपया बुरा न मानें...' , कोर्ट और न्याय का जिक्र करते हुए CM ममता ने अर्जुन राम मेघवाल से क्या कहा?
13 में 31 खोजने की चुनौती पड़ी भारी, आधी जनता देखते ही हारी
कल का मौसम : 60 घंटे मौसम रहेगा खतरनाक, कड़ाके की ठंड में बादल बरसेंगे मूसलाधार; कोहरे-शीतलहर का बड़ा अलर्ट
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited