36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने की जसप्रीत बुमराह की बराबरी

Most IPL seasons with 20+ wickets: 36 साल के भुवनेश्वर कुमार मैच दर मैच शानदार गेंदबाजी करते जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। इसके साथ ही भुवी ने आईपीएल 2026 में 20 विकेट भी पूरे कर लिए। भुवी ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 10 2026, 21:58 IST
भुवनेश्वर का कमालImage Credit : IPL01 / 08

भुवनेश्वर का कमाल

आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी लगातार जारी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भुवी ने रिकॉर्डतोड़ स्पेल डाली। भुवी ने आईपीएल 2026 में 20 विकेट भी पूरे कर लिए और रिकॉर्ड लिस्ट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। चलिए जानते हैं कि भुवी ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आरसीबी ने जीता टॉसImage Credit : IPL02 / 08

आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया।

भुवनेश्वर कुमार ने झटके 4 विकेटImage Credit : IPL03 / 08

भुवनेश्वर कुमार ने झटके 4 विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 23 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। इस स्पेल के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में टॉप पर जगह बना ली।

पर्पल कैप पर किया कब्जाImage Credit : IPL04 / 08

पर्पल कैप पर किया कब्जा

इस 4 विकेट स्पेल के साथ भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया। भुवी के नाम अब 11 मैच में 21 विकेट हो गए हैं और उन्होंने अंशुल कंबोज को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया।

चौथी बार लिया 20 प्लस विकेटImage Credit : IPL05 / 08

चौथी बार लिया 20 प्लस विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में चौथी बार 20 प्लस का विकेट लिया है। उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली। इससे पहले भुवी ने 2014, 2016 और 2017 में 20 प्लस विकेट के चटकाए थे।

सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं भुवीImage Credit : IPL06 / 08

सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं भुवी

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। 201 आईपीएल मैच में भुवी के नाम 219 वनिकेट हो गए हैं। 2 बार उन्होंने फाइफर और 3 बार फोर-फर लिया है।

चहल ने 5 बार किया है कारनामाImage Credit : IPL07 / 08

चहल ने 5 बार किया है कारनामा

युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 5 बार यह कारनामा किया है। चहल ने 2015, 2016, 2020, 2022 और 2023 में 20 प्लस विकेट झटका।

चहल हैं सबसे सफलImage Credit : IPL08 / 08

चहल हैं सबसे सफल

युजवेंद्र चहल इस लीग के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 184 मैच में चहल 229 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 बार फोर-फर लिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!