बाबर आजम ने मारी टॉप-5 में एंट्री, हासिल की खास उपलब्धि

IND vs SL: रावलपिंडी में खेले जा रहे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहले मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम यूं तो बिना कोई बड़ी पारी खेले आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में एंट्री मार ली है।

टॉप-5 में बाबर की एंट्री
01 / 07
Image Credit : ICC

टॉप-5 में बाबर की एंट्री

श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के लिए उस वक्त बेहद खास बन गया जब उन्होंने इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। अब पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में उन्होंने टॉप-5 में एंट्री मार ली है। (साभार-ICC X)

अर्धशतक भी नहीं लगा पाए बाबर
02 / 07
Image Credit : ICC

अर्धशतक भी नहीं लगा पाए बाबर

बाबर आजम से एकबार फिर पाकिस्तानी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 51 गेंद में केवल 29 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने केवल 3 चौके लगाए। (साभार-ICC )

पूरे किए 15 हजार रन
03 / 07
Image Credit : ICC

पूरे किए 15 हजार रन

29 रन की इस पारी के दम पर बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले केवल 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केवल 4 पाकिस्तानी बल्लेबाज यह कारनामा कर पाए हैं।

बाबर आजम का अंतरराष्ट्रीय करियर
04 / 07
Image Credit : ICC

बाबर आजम का अंतरराष्ट्रीय करियर

श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में खेली गई पारी के बाद अब बाबर के नाम 370 मैच में 45.46 की औसत से 15,004 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 104 अर्धशतक और 31 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)

टॉप पर इंजमाम उल हक
05 / 07
Image Credit : ICC

टॉप पर इंजमाम उल हक

पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इंजमाम उल हक टॉप पर हैं। उनके नाम 547 मैच में 43.51 की औसत से 20,541 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 129 अर्धशतक और 35 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)

नंबर दो पर यूनुस खान
06 / 07
Image Credit : ICC

नंबर दो पर यूनुस खान

लिस्ट में नंबर दो पर यूनुस खान हैं, जिन्होने 491 पारी में 39.88 की औसत से 17,790 रन बनाए हैं। इस दौरान 83 अर्धशतक और 41 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)

मोहम्मद युसूफ
07 / 07
Image Credit : ICC

मोहम्मद युसूफ

लिस्ट में चौथे नंबर पर मोहम्मद युसूफ हैं। उन्होंने 426 पारी में 45.81 की औसत से 17,134 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 95 अर्धशतक और 39 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited