भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बाबर आजम ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Babar Azam: यूएसए के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बावजूद अच्छी बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना दिए। पाकिस्तान के इस स्कोर के पीछे साहिबाजादा फरहान और बाबर आजम की बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। बाबर भले ही अर्धशतक लगाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने 46 रन की अपनी पारी में भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह का टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए जानते हैं कि बाबर ने युवराज का कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 10 2026, 21:36 IST
टूट गया युवराज का रिकॉर्डImage Credit : AP/ICC01 / 07

टूट गया युवराज का रिकॉर्ड

मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्राइम बैटर बाबर आजम ने वर्ल्ड क्रिकेट के सिक्सर किंग युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले में बाबर ने अपनी स्टाइल से इतर तेज बल्लेबाजी की और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बाबर की तेज बल्लेबाजीImage Credit : AP/ICC02 / 07

बाबर की तेज बल्लेबाजी

इस मुकाबले से पहले बाबर आजम पर स्लो बैटिंग करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने स्टाइल से अलग तेज बैटिंग की और केवल 32 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।

साहिबजादा फरहान का निभाया साथImage Credit : AP/ICC03 / 07

साहिबजादा फरहान का निभाया साथ

पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे। उन्होंने अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया और 41 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली।

अहम साझेदारी Image Credit : AP/ICC04 / 07

अहम साझेदारी

बाबर आजम और साहिबजादा फरहान ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 81 रन की अहम साझेदारी की, जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 190 रन तक पहुंच पाई। इस साझेदारी में 46 रन बाबर ने और 33 रन फरहान ने बनाए।

बाबर ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्डImage Credit : AP/ICC05 / 07

बाबर ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

बाबर भले ही अर्धशतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने 46 रन की इस पारी के दम पर युवराज सिंह का टी20 वर्ल्ड कप में रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब बाबर टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में युवराज से आगे निकल गए हैं।

पीछे छूटे युवराज Image Credit : AP/ICC06 / 07

पीछे छूटे युवराज

टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने की बात करें तो युवराज सिंह के नाम 31 मैच की 28 पारी में 593 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी खेली और उनका सर्वाधिक स्कोर 70 रन रहा।

टी20 वर्ल्ड कप में बाबरImage Credit : AP/ICC07 / 07

टी20 वर्ल्ड कप में बाबर

46 रन की पारी खेलने के बाद अब बाबर के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 19 मैच की 19 पारी में 610 रन हो गए हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। टॉप पर शोएब मलिका हैं, जिनके नाम 646 रन हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!