IPL 2025 के बीच हुआ मुंबई टी20 लीग का ऑक्शन, ये हैं टॉप-5 महंगे खिलाड़ी
Most Expensive Player Mumbai T20 League: 26 मई से 8 जून के बीच खेली जाने वाली मुंबई टी20 लीग के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस लीग में मुंबई के एक से एक युवा खिलाड़ियों की झलक देखने को मिलेगी। इसमें कुछ खिलाड़ी आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। आइए जानते हैं इस लीग में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी के बारे में जो अपना दम दिखाएंगे।

टी20 लीग मुंबई का तीसरा सीजन
टी20 लीग मुंबई का तीसरा सीजन 26 मई से 8 जून के बीच खेला जाएगा। इसके लिए बीते बुधवार को मुंबई में ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन के तहत 280 खिलाड़ियों का भाग्य दांव पर था, जिसपर कुल 7.79 करोड़ रुपये खर्च हुए। सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर अथर्व अनकोलकर बिके।

मुंबई टी20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी
अथर्व अनकोलकर मुंबई टी20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके। उन्हें ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख में खरीदा। अनकोलकर लेफ्ट आर्म स्पिनर के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

2. मुशीर खान
दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी की बात करें तो सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान रहे। मुशीर फिलहाई आईपीएल में भी पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। मुशीर को आर्क अंधेरी ने 15 लाख रुपये में खरीदा।

3. आयुष म्हात्रे
तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी आयुष म्हात्रे रहे जो फिलहाल चेन्नई के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। म्त्रात्रे को ट्रिम्फ नाईट्स ने 14.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 17 साल के आयुष विस्फोटक ओरपनर बल्लेबाज है।

4. अंगकृष रघुवंशी
लिस्ट में चौथे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी हैं। रघुवंशी को मुंबई फालकंस ने 14 लाख रुपये में खरीदा। रघुवंशी आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे हैं।

5. शम्स मुलानी
शम्स मुलानी को आकाश टाइगर्स ने 14 लाख रुपये में खरीदा था। मुलानी एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

मुंबई टी20 लीग के आईकॉन खिलाड़ी
मुंबई टी20 लीग 2025 में युवा स्टार खिलाड़ियों के अलावा कुछ आईकॉन खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। इस लीग में अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, पृथ्वी शॉ, शिवम दुबे, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

Hariyali Teej Mehndi Design: तीज पर बनेंगी पिया जी के मन की रानी, देखें लेटेस्ट सुहाग की मेहंदी डिजाइन फोटो

शुभांशु शुक्ला तो आ गए पृथ्वी पर वापस, पर ISS में अभी कितने अंतरिक्ष यात्री हैं मौजूद?

Top 7 TV Gossips: 'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेंगे पुल्कित सम्राट, 'उड़ने की आशा' में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री

बिहार को 'अमृत' की रफ्तार, 130 KM की स्पीड से 4 नई ट्रेनें दौड़ेंगी यूपी टू बंगाल

Chanakya Niti: भूलकर भी इ 5 मौकों पर ना खोले मुंह, चुप रहना सबसे बेहतर, मान लें चाणक्य की बात

सावन विशेष: काशी का मृत्युंजय महादेव मंदिर, जहां दर्शन मात्र से दूर होता है काल का भय

Video: इस तेंदुए को देखकर भालू समझने की गलती मत करना, दो पैरों पर खड़ा नजर आया जंगल का शिकारी

Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी, पैसे देकर नहीं मांगा अभी तक वापस

Cloud Seeding: क्या होता है 'क्लाउड सीडिंग', परीक्षा की दृष्टि से क्यों है जरूरी

किंग कोबरा और नेवला की लड़ाई का सबसे खौफनाक Video आया सामने, देखकर राहगीरों की अटक गई सांसें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited