टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली एशिया की बेस्ट टी20 टीम चुनी है। इस टीम में भारतीय टीम का दबदबा नजर आ रहा है। ब्रेट ली की टीम में 5 नाम भारत से जबकि 2-2 खिलाड़ी पाकिस्तान और यूएई से शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेट ली की यह टीम कितनी मजबूत है।
ब्रेट ली ने जो एशिया की बेस्ट टी20 टीम चुनी है, उसमें से 5 नाम भारत से हैं। ब्रेट ली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट-रोहित के अलावा एमएस धोनी को अपनी टीम में चुना है। इसके अलावा इस टीम में भारत से एक तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर है।
ब्रेट ली अपनी बेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित नंबर दो पर जबकि विराट कोहली नंबर 3 पर हैं। दोनों इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं।
ब्रेट ली ने तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी है। टी20 में 100 से ज्यादा विकेट चटका चुके बुमराह तीनों फॉर्मेट में अपनी जादूई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि ब्रेट ली की टीम में गेंदबाजी की कमान बुमराह को सौंपी गई है।
ब्रेट ली की इस टीम में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी राशिद खान को सौंपी गई है। राशिद इस फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। फिलहाल वह 700 टी20 विकेट की दहलीज पर खड़े हैं।
ब्रेट ली ने पाकिस्तान के प्राइम तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को अपनी टीम में रखा है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसा नहीं मानती है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें बाहर रखने की संभावना है।
एशिया की बेस्ट टी20 टीम (Asia Best T20 Team)- विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान, बाबर हयात, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वानिंदु हसरंगा, राशिद खान, अमजद जावेद, मोहम्मद नावीद, हारिस रऊफ, जसप्रीत बुमराह।